फिल्म ओ माई गॉड पर रोक के लिए प्रदर्शन

अजमेर। ओ माई गॉड फिल्म में कथित रूप से हिन्दू देवी देवताओं और धार्मिक रस्मों को अपमानित किये जाने से नाराज विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और शिव सेना ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए इस फिल्म को प्रतिबंधित किये जाने की मांग करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री के नाम जिला कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
ओ माई गोड फिल्म का प्रदर्शन दो सिनेमा घरों में चल रहा है। गुरूवार को विश्व हिन्दू परिषद् ,बजरंग दल और शिव सेना ने इस फिल्म के प्रदर्शन को प्रतिबंधित किये जाने की मांग करते हुए ओ माय गोड के पोस्टर पर अपना गुस्सा निकाला और उसे आग के हवाले किया। हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि इस फिल्म में हिन्दू धर्म और वकील समुदाय को अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए मांग की जा रही है इस फिल्म को तुरंत प्रतिबंधित किया जाए और साथ ही फिल्म निर्माता और निर्देशक के खिलाफ  धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकदमा दर्ज किया जाए। हिंदूवादी संगठनों ने चेतावनी दी है की उनकी मांग को नहीं माना गया तो वे अपने स्तर पर फिल्म के प्रदर्शन को रोकने का प्रयास करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में शिवसेना के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल शर्मा, महानगर प्रमुख भुपेन्द्र सिंह कछावा, वरिष्ठ उप जिला प्रमुख, श्याम सुन्दर पाराशर, बजरंग दल संयोजक लेखराज सिंह राठौड़, विश्व हिन्दू परिषद महामंत्री शशि प्रकाश इन्दौरिया सहित कई पदाधिकारी शामिल थे।
error: Content is protected !!