अजमेर। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद अब निगम भी हरकत में आ गया और स्कूल कॉलेजों में लगे मोबाइल टावरों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया। गुरूवार को रामभवन के पास एनआईआईटी इन्स्टीट्यूट कैम्पस में लगे टाटा इन्डिकोम के टावर को निगम के अधिकारियों ने हटा कर डीबी बाक्स का सामान जप्त कर लिया। निगम अधिकारी सत्यनारायण बोहरा ने बताया कि समस्त शिक्षिण संस्थानों पर या उसके आस पास लगे मोबाइल टावरों को हटाने का कार्य किया जा रहा है। आने वाले दिनों में ऐसे और टावरों को हटाया जायेगा।
