जनहित में निगम को कीटनाशक पंप भेंट

अजमेर। अजमेर नगर में गन्दगी और बारीश के भरे पानी से फैल रही जानलेवा मौसमी बीमारियां मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष नरेश सत्यावना और भाजपा कांग्रेस के समस्त पार्षदों द्वारा जनहित में नगर निगम को 10 कीटनाशक पम्प भेंट किये। वार्ड 36 जादूगर भूमिया चौक कच्ची बस्ती में आयोजित समारोह में निगम मेयर कमल बाकोलिया, कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावता को 10 पम्प भेंट किये गये।
error: Content is protected !!