महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय का योग चेतना विभाग करेगा आयोजन
अजमेर ! महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के योग एवं मानव चेतना विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी उम्र के व्यक्ति भाग ले सकेंगे। निबंध का विषय शिक्षा में योग की उपादेयता एवं महत्व है तथा यह निबंध प्रतियोगिता विश्वविद्यालय स्थित योग विभाग में ही आयोजित होगी जिसकी शब्द सीमा 500 से 800 शब्द रखी गई है।
योग चेतना विभाग के योग शिक्षक डॉक्टर लारा शर्मा ने बताया कि 20 जून को योग आसन एवं षट्कर्म प्रतियोगिता रखी गई है जिसमें आसन मुद्राओं तथा षटकर्म क्रियाओं पर आधारित प्रतिस्पर्धा होगी। यह सभी प्रतिस्पर्धाएं विभाग में निशुल्क आयोजित की जा रही है जिसके लिए रजिस्ट्रेशन महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के योग चेतना विभाग के पतंजलि भवन में 18 जून तक प्रातः 10.30 से 4.00 बजे तक किए जाएंगे पंजीकरण के लिए डॉक्टर लारा शर्मा के मोबाइल नंबर 9414499727 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
डॉ. लारा शर्मा
योग एव मानव चेतना विभाग
मदसविवि, अजमेर