जिला स्थापना समिति ने की अभिशंषा
अजमेर 05 जुलाई। जिले में तृतीय श्रेणी अध्यापक सीर्धी भर्ती परीक्षा 2012 के पदस्थापित षिक्षकों का बुधवार को जिला स्थापना समिति ने स्थाईकरण करने की अभिषंषा कर दी है। जिला प्रमुख वंदना नोगिया की अध्यक्षता में आयोजित की गयी जिला स्थापना समिति की बैठक में तृतीय श्रेणी अध्यापक सीर्धी भर्ती परीक्षा 2012 के पदस्थापित षिक्षकों को स्थाईकरण करने का अनुमोदन कर दिया है। षिक्षकों के स्थाईकरण का मामला पिछले तीन वर्षो से लम्बित चल रहा था, ऐसे में पंचायतीराज भर्ती 2012 के षिक्षकों का स्थाईकरण होने से राहत मिलेगी।
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी निकया गोहाएन ने बताया कि जिला स्थापना समिति की बैठक में तृतीय क्षेणी अध्यापक सीर्धी भर्ती परीक्षा 2012 में पदस्थापित षिक्षकों को स्थाईकरण, पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी वर्ग के आठ कार्मिकों को कनिष्ठ लिपिक से वरिष्ठ लिपिक, चार कार्मिकों को वरिष्ठ लिपिक से सहायक कार्यालय अधीक्षक के पद पर पदोन्नती करने का निर्णय लिया गया। जिले में कार्यरत 37 अधिषेष अध्यापको का समायोजन द्वारा पदास्थापित करने का अनुमोदन भी किया गया। जिला स्थापना समिति द्वारा जिला षिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त विभागीय जाॅच लम्बित षिक्षको का स्थाईकरण रोका गया। जिला स्थापना समिति की बैठक में जिला प्रमुख वंदना नोगिया, जिला परिषद सीईओं निकया गोहाएन, जिला कलक्टर प्रतिनिधि एवं अतिरिक्त कोषाधिकारी डा. कमलेष उपाध्याय अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा अरूणकुमार शर्मा ने भाग लिया।
(विकास जादम)
जिला समन्वयक, आईईसी
जिला परिषद, अजमेर
9829357770, 9530300419