श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ पंजाब में डी आर ओ

naseemअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्धारा पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री एवं पुष्कर क्षैत्र की लोकप्रिय पूर्व विधायक श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ को पंजाब में होने वाले कांग्रेस संगठनात्मक चुनावो के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (डी आर ओ ) बनाया गया है।इस हेतु पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ दिनांक 11जुलाई 2017 को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कार्यालय चंडीगढ़ मे संगठनात्मक चुनाव के सम्बंध मे आयोजित बैठक मे भाग लेगी।*
*पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ को जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सम्मानीय श्रीमती सोनिया जी गांधी ,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सम्मानीय श्री राहुल गांधी जी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानीय अध्यक्ष श्री सचिन पायलट जी का हार्दिक आभार।

Anupam Girudi Sharma

error: Content is protected !!