शिक्षा राज्यमंत्राी श्री देवनानी एवं कृषि मंत्राी सैनी ने किया गुरूओं का चरण वंदन
अजमेर 9 जुलाई। गुरू पूर्णिमा पर्व पर मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे की ओर से अजमेर जिले में संतों का अभिनंदन व चरण वंदन किया गया। शिक्षा राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने सलेमाबाद स्थित अखिल भारतीय निम्बार्क पीठ में श्रीजी महाराज तथा कृषि मंत्राी श्री प्रभुलाल सैनी ने किशनगढ़ में जैन संत सुधासागर जी महाराज का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे द्वारा देवस्थान विभाग को निर्देश दिए गए थे कि गुरू पूर्णिमा पर्व पर सभी प्रमुख धर्म गुरूओं का अभिनंदन व चरण वंदन किया जाए। इन निर्देशों की पालना में आज शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने सलेमाबाद में अखिल भारतीय निम्र्बाक पीठ के आचार्य श्री श्यामशरण देव श्रीजी महाराज का शाॅल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। उन्हांेने श्रीजी महाराज का चरण वंदन कर आशीर्वाद लिया और कहा कि आप जैसे संतों के कारण ही समाज को सद्मार्ग चलने की पे्ररणा मिलती है।
इसी तरह किशनगढ़ स्थित आर.के. कम्युनिटी हाॅल में चातुर्मास कर रहे जैन संत सुधासागर जी महाराज का कृषि मंत्राी श्री प्रभुलाल सैनी ने शाॅल एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर देवस्थान विभाग की ओर से सहायक लेखाधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह उपस्थित थे।
श्रीमती भदेल ने किया पौने दो करोड़ के जल वितरण तंत्रा का शिलान्यास
अजमेर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल ने रविवार को ट्राम्बे में लगभग पौने दो करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले जल वितरण तंत्रा का शिलान्यास किया ।
श्रीमती भदेल ने शिलान्यास समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि एक करोड़ 76 लाख की लागत से बनने वाले पाइप लाइन बिछाने, मुख्य पाइप लाइन से जोड़ने तथा प्रस्तावित जलाशय से क्षेत्रा की पेयजल समस्या का समाधान होगा। इससे ट्राम्बे स्टेशन, हरिजन बस्ती, पहाड़गंज, माली मोहल्ला, चांदबावड़ी और तारकश की बगीची जैसे क्षेत्रों को लाभ होगा। इस क्षेत्रा की 2046 की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिजायन तैयार किया गया है। इससे क्षेत्रा की लम्बे समय तक की पेयजल आवश्यकताएं पूर्ण हो पायेगी। इस सिस्टम के द्वारा क्षेत्रा के प्रत्येक घर तक उच्च पे्रशर से पर्याप्त जल उपलब्ध होगा ।
उन्होंने कहा कि आंगनबाडी केन्द्र तथा सामुदायिक केन्द्र को सुविधायुक्त बनाकर क्षेत्रा की जनता लाभान्वित किया गया। उच्च जलाशय ऊंचाई पर बनेगी। इसकी क्षमता एक लाख 90 हजार लीटर होगी। साथ ही लगभग 7 किलोमीटर 253 मीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा श्रम विभाग के माध्यम से श्रमिकों की लाभकारी योजनाएं संचालित हो रही है। श्रमिक कार्ड बनाने में युवाओं का सहयोग आवश्यक है। युवाओं को आगे आकर अपने क्षेत्रा के पात्रा व्यक्तियों के कार्ड बनवाना चाहिए। श्रमिक कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। सरकार बच्चे के जन्म से लेकर पांचवी के बाद आगे प्रत्येक सोपान सफल होने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। बालिग बालिका को अध्ययन जारी रखने तथा स्वारोजगार के लिए 55 हजार रूपये प्रदान किए जाते है। श्रमिक की मृत्यु होने पर 5 से 7 लाख तक की बीमा क्लेम होता है। घर बनाने के लिए भी आर्थिक सहयोग मिलता है। चिकित्सा सुविधा और पेंशन का भी प्रावधान रखा गया है।
उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिकाओं को कम्प्यूटर साक्षर बनाने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिलवाया जाता है। इस क्षेत्रा में ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण शीघ्र ही आरम्भ किया जाएगा। बालिकाएं स्वरोजगार आरम्भ कर सकेगी।
पूर्व विधायक हरीश झामनानी ने कहा कि उच्च जलाशय निर्माण का वादा आज मूर्त रूप ले रहा है। निर्धारित समयावधि में कार्यपूर्ण होने से निवासी लाभान्वित होंगे। पेयजल की समस्या का अन्य क्षेत्रों में निस्तारण राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।
श्री अरविन्द यादव ने कहा कि जल की मूलभूत आवश्यकता इस परियोजना के माध्यम से पूर्ण होगा। केन्द्र एवं राज्य सरकार के साथ साथ स्थानीय निकाय ने विकास की गंगा बहायी है। पं दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय दर्शन के द्वारा समाज के हर वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति का उत्थान हो रहा है। सरकार प्रत्येक पात्रा व्यक्ति को योजनाओं के द्वारा लाभान्वित करने के लिए संकल्पित है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक हरीश झामनानी, जलस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता श्री सम्पत लाल जीनगर, पार्षद श्री चन्द्रशेखर बालोटिया, अजमेरी लाल डागोलिया, भारत कुमार, मोहन राजोरिया, प्रजापति ब्रह्मकुमारी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।