अजमेर, 10 जुलाई। राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वारा 2017 में सोमवार को 7 हजार 80 प्रकरण निस्तारित किए गए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं लोक अदालत प्रभारी अधिकारी श्री किशोर कुमार ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी स्तर पर खाता दुरूस्ती के 19, विभाजन के 8, खातेदारी घोषणा के 263, ईजराय का एक, नामांतरण के 4, स्थायी निषेधाज्ञा के 7, अन्य 26 प्रकरण निस्तारित हुए। इसी प्रकार तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार स्तर पर नामांतरण के 790, खाता दुरूस्ती के एक हजार 459, खाता विभाजन के 32, सीमाज्ञान के 9, गैर खातेदारी से खातेदारी के एक, धारा 251 के एक, राजस्व नकले एक हजार 832 एवं अन्य 2 हजार 617 प्रकरण निस्तारित किए गए।