सूचना केन्द्र में मतदाता जागरूक प्रदर्शनी का शुम्भारम

जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव गालरिया मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी के शुभारम्भ समारोह को सम्बोधित करते हुए।
जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव गालरिया मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए।

गालरिया प्रदर्शनी में देश के संविधान में दिये गये नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए चुनाव मतदान व्यवस्था हेतु भारत निर्वाचन आयोग की सुकुमार सैन द्वारा ली गई पहली बैठक, विभिन्न तामिलनाडु, पंजाब, राजस्थान एवं अन्य प्रान्तों में हुए लोक सभा एवं विधानसभा चुनावों की कार्य प्रणाली महापुरूषोंं स्वर्गीय गोविन्द वल्लभ पंत, लाल बहादुर शास्त्री, श्रीमती इंदिरा गांधी के सम्बोधन भाषण के चित्र नागरिकों में राष्ट्रीयता की भावना को प्रेरित करने वाले हैं। जिला कलक्टर प्रदर्शनी को देखकर अभिभूत हुए और कहा कि प्रदर्शनी का कलेक्शन व प्रदर्शन अच्छा है।
इसमें मतपेटी से मतदान प्रक्रिया से लेकर ई.वी.एम. पर मतदान, मतदाता सूची पुरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, फोटो पहचान पत्र के महत्व आदि बातों के बारे में सारगर्भित जनोपयोगी जानकारी दी गई है।
प्रदर्शनी अंतिम दिन 13 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे से सायंकाल 6 बजे तक जनवलोकनार्थ निशुल्क खुली रहेगी। आमजन से आग्रह है कि इस जागरूकता प्रदर्शनी को स्वयं देखें और बच्चों को भी दिखायें।

नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन करवाने की अपील
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने सूचना केन्द्र की प्रदर्शनी दीर्घा में आयोजित शुभारम्भ समारोह में जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत ऐसे व्यक्ति जो आगामी एक जनवरी 2013 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेंगे, उनके नाम मतदाता सूची में जोडऩे एवं संशोधन करने का कार्य 10 नवम्बर तक होगा। गालरिया ने आमजन से अपील की है कि वे अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाने, संशोधित कराने आदि के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर दें। उन्होंने बताया कि इसके लिए 21 व 28 अक्टूबर तथा 4 नवम्बर को राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ विशेष अभियान आयोजित होगा, जिसमें मतदाता सूचियों के लिए दावे व आपत्तियां स्वीकार की जायेंगी। तीन दिसम्बर तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण कर 5 जनवरी 2013 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आग्रह किया है कि नागरिक मतदाता सूचियों को अपडेट कराने में सहयोग करें, जिससे अजमेर जिले में होने वाले आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हों और भरतीय संविधान की भावना के अनुरूप नागरिकों के मताधिकार सुरक्षित रहें। संचालन प्रदीप मेहरोत्रा ने किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सर्वश्री मौहम्मद हनीफ, गजेन्द्र सिंह राठौड़, सहायक निदेशक प्यारे मोहन त्रिपाठी, उपखण्ड अधिकारी निशु अग्निहोत्री, सहायक कलक्टर अनिता चौधरी, चुनाव अधिकारी नायब तहसीलदार सुनीता यादव व नागरिक मौजूद थे।

error: Content is protected !!