नंन्हे बच्चो ने बनाई हरयाली अमावस्या

IMG-20170724-WA0370रविवार छुट्टी के चलते, सोमवार को मनाई हरयाली अमावस्या, रोपे पोधे
अजमेर, लोहाखान स्तिथ कल्पक्ष प्ले स्कूल में आज नन्हे नन्हे बच्चो ने हरियाली अमावस्या के रुप में ग्रीन-ड़े को सेलिब्रेट किया। सभी बच्चो स्कूल यूनिफार्म से हट के आज हरे कपड़े पहन कर हाथो मे छोटे-छोटे गमलो में पोधे लेकर पहुंचे।

पर्यावरण के प्रति बच्चो के दिल में जागरूकता पैदा हो इसके चलते आज स्कूल प्रशासन ने सभी बच्चो को हरी ड्रेस पहन कर आने के साथ सभी को एक-एक पोधा भी लाने को कहा गया जिसे बच्चो ने अपने नन्हे हाथो से स्कूल परिसर में रोपित किया। सभी बच्चो द्वारा अलग अलग पोधे लाये गए। स्कूल की संस्थापिका प्रभा महावर ने बताया कि छोटे छोटे बच्चो के जीवन मे नई-नई चीजो को ढाला जाता है इसके साथ साथ जीवन मे वृक्ष का कितना महत्व है इसी श्रंखला में आज हरियाला ड़े मनाया गया। बच्चो से पोधे मंगवाने व रोपने के पीछे का कारण उन्हें अभी से पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।

कार्यकर्म के अंत में महावर ने बच्चो को पेड़-पौधे के महत्व के बारे में बताया कि मानव जीवन में पेड़-पौधे आक्सीजन देते हैं। वहीं फल एवं लकडिय़ां तथा हजारों प्रकार की जड़ी-बूटियां भी मिलती हैं। उन्होंने बताया कि पेड़ों की छाया फल मानव के लिए लाभकारी हैं तथा पर्यावरण शुद्धता में भी पेड़-पौधों का अहम योगदान होता है। पेड़-पौधों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी बूटियां और लकड़ियां आदि भी देते हैं। घर के आसपास पौधरोपण करने से गर्मी, भू क्षरण, धूल आदि की समस्या से बच सकते हैं।

error: Content is protected !!