भा.ज.पा. की कार्यसमिति की बैठक

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी की शहर जिला कार्य समिति की बैठक रविवार 14 अक्टूबर को दोपहर 2.30 बजे स्थानीय दिव्यदीप समारोह स्थल बजरंगढ चौराहा के पास सम्पन्न होगी।
पार्टी जिलाध्यक्ष रासासिंह रावत की अध्यक्षता में तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एंव कोटा की पूर्व महापौर श्रीमति सुमन श्रृंगी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यसमिति की बैठक में जिला कार्यसमिति के सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री अग्रिम संगठनों के प्रदेश व जिलाध्यक्ष आदि भाग लेंगे।
भा.ज.पा. प्रवक्ता अरविन्द यादव ने बताया कि इस बैठक मंे विगत कार्यक्रमों, आन्दोलनों की समीक्षा, एफ.डी.आई. पर मथ्ंान, सदस्यता अभियान की समीक्षा आजीवन सहयोग निधी का हिसाब, बूथ लेवल ऐजेन्ट की नियुक्तियां और इसके लिए पूरा एक समय देनें वाले एक पूर्णकालिक पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय करना, मतदाता सूचियों में पुनरीक्षण के दौरान सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना, 27 व 28 अक्टूबर को मण्डलों की बैठकें तय करना, 11 अक्टूबर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयन्ती से 20 नवम्बर तक वार्ड स्तर तक महंगाई, भ्रष्टाचार, एफ.डी.आई. आदि मुद्दों पर सभाएं आयोजित कर जनजागरण की रूपरेखा सुनिश्चित करने, आगामी 3 दिसम्बर को राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्व होने पर सरकार की विफलताओं व जनविरोधी नीतियों पर विधानसभावार व्यापक कार्यक्रमों की रचना सहित दिनांक 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस पर रचनात्मक कार्य योजना बनाने आदि विषयों पर आयोजित इस बैठक में संगठन के कार्य को और प्रभावी करने पर चर्चा होगी तथा केन्द्रीय, प्रादेशिक व स्थानीय मुद्दों पर राजनैतिक प्रस्ताव पेश किया जायेगा।
भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष रासासिंह रावत ने सभी अपेक्षित सदस्यों से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है।
प्रवक्ता
अरविन्द यादव
मो. 9414252930
error: Content is protected !!