नगर निगम मनाएगा दशहरा उत्सव

अजमेर। नगर निगम की ओर से मनाये जा रहे दशहरा महोत्सव के दौरान इस साल पार्षदों और नगरवासियों के प्रयास से मेयर कमल बाकोलिया ने महोत्सव मनाने फैसला किया और मोइनिया इस्लामिया स्कूल में 16 से 23 अक्टूबर तक गरबे, जवाहर रंगमंच पर रामलीला मंचन, 19 अक्टूबर को नगर निगम से जवाहर रंगमंच तक राम बारात, 24 अक्टूबर को सुबह मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन, दोपहर 3 बजे से रामजी की सवारी, 24 को साढ़े पांच बजे से पटेल मैदान में रावण दहन और 25 अक्टूबर को जवाहर रंगमंच पर भरत मिलाप के साथ दशहरा महोत्सव का समापन होगा। सोमवार को नगर निगम के पार्षदगण और मेयर ने मोइनिया इस्लामिया स्कूल स्थित गरबा स्थल और पटेल मैदान में रावण दहन के लिये सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
error: Content is protected !!