शहर के हर क्षेत्रा का होगा विकास – देवनानी

फ्रेंड्स काॅलोनी क्षेत्रा में 74 लाख रूपये की लागत से हांेगे विकास कार्य
ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक पहुंचेगा बीसलपुर का पानी, सड़क निर्माण से होगा क्षेत्रा का विकास

IMG-20170821-WA0069अजमेर, 21 अगस्त। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में मुख्य मार्ग व काॅलोनियों सहित अंदरूनी क्षेत्रों के विकास के प्रति भी संकल्पबद्ध है। पिछले साढ़े तीन सालों में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा के प्रत्येक इलाके में हमने विकास कार्य कराए हैं। विकास की यह रफ्तार जारी रहेगी। स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होते शहर के प्रत्येक कोने तक हम विकास की गंगा पहुंचाएंगे ।
शिक्षा राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने आज चैरसियावास क्षेत्रा में 74 लाख रूपये की लागत से सड़क निर्माण एवं पेयजल पाइप लाइन कार्य का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम कर रही है। शहरों के विकास के लिए बजट में कोई कमी नही आने दी जा रही है। अजमेर तो केन्द्र व राज्य सरकार की विशेष प्राथमिकता वाला शहर है जहां स्मार्ट सिटी, हेरिटेज सिटी, अमृत व प्रसाद जैसी योजनाओं को लागू किया गया है।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत अजमेर में 2 हजार करोड़ रूपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके तहत बुनियादी सुविधाओं का विकास, सौन्दर्यकरण, आमजन के लिए सुविधाओं का विकास, पर्यटन के उत्थान के लिए योजनाआंे का क्रियान्वयन एवं अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर योजना तैयार की गई है। आगामी कुछ सालों में अजमेर देश के विकसित शहरों की पंक्ति मंे खड़ा दिखायी देगा।
उन्होंने कहा कि चैरसियावास, ईदगाह एवं फे्रन्ड्स काॅलोनी क्षेत्रा में लम्बे समय से सड़क और पेयजल की समस्या बनी हुई थी। राज्य सरकार से विशेष आग्रह कर योजना के लिए 74 लाख रूपये स्वीकृत कराएं गए है। 40 लाख रूपये की लागत से सड़क तथा 34 लाख रूपये की लागत से पाइप लाइन डाली जाएगी। इससे क्षेत्रा के विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव, स्थानीय पार्षद श्री वीरेन्द्र वालिया सहित बड़ी संख्या मंे आमजन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!