देशभक्ति एकल गान व नृत्य प्रतियोगिता सम्पन्न

22082017 (2)अजमेर 22 अगस्त। महाराजा दाहरसेन स्मारक विकास एवं समारोह समिति के तत्वाधान में जयंती अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम अजमेर, पर्यटन विभाग और भारतीय सिन्धु सभा के सहयोग से 5 दिवसीय कार्यक्रमों के दूसरे दिन देशभक्ति एकल गान और ग्रुप नृत्य प्रतियोगिता में संत कवंरराम उच्च माध्यमिक विद्यालय आशागंज रोड पर आयोजित हुई।
देशभक्ति एकल गान में प्रस्तुतियों ने बच्चों ने ‘‘मेरे देश की धरती……, ए मेरे प्यारे वतन……, ये है वीर जवानों का……., संगठन घड़े चलो……., स्वर्ग से सुंदर मेरा भारत……’’ जैसी प्रस्तुतियां बच्चों द्वारा दी गयी। जिसका परिणाम कक्षा 6 से 8 कनिष्ठ वर्ग में प्रथम हरिसुन्दर विद्यालय की गुंजन केसवाणी, द्वितीय स्वामी सर्वानन्द विद्यालय की हर्षिता ठारवाणी, तृतीय हरिसुन्दर विद्यालय की खुशबू निर्वाण रही। वहीं कक्षा 9 से 12 वरिष्ठ वर्ग में हरिसुन्दर विद्यालय की दीपा लखन प्रथम, राजकीय सिन्धी विद्यालय खारी खुई की वंदना लेखवाणी द्वितीय और तृतीय हरिसुन्दर विद्यालय की जूही मदनाणी रही।
ग्रुप नृत्य प्रतियोगिता में सीड़ी पर ‘‘सुनो गोर से दुनिया वालो……., सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्ता हमारा….. जैसे कई गीतों पर नृत्य कर प्रस्तुतियां दी। जिसके परिणाम कक्षा 6 से 8 कनिष्ठ वर्ग में नरवासी विद्यालय की हेमलता एण्ड ग्रुप प्रथम, स्वामी सर्वानन्द स्कूल की हर्षिता ठारवाणी एण्ड ग्रुप व हरिसुन्दर विद्यालय की कोमल एण्ड गु्रप द्वितीय और तृतीय स्थान पर राजकीय सिन्धी विद्यालय खारी खुई की रोशनी एण्ड ग्रुप रही। वहीं कक्षा 9 से 12 वरिष्ठ वर्ग में प्रथम संत कवंरराम स्कूल की आरती, हरिसुन्दर विद्यालय की कशिश एण्ड ग्रुप द्वितीय और संत कवंरराम स्कूल की वर्षा तृतीय रहे। साथ ही इस अवसर पर दीक्षा द्वारा एकल नृत्य की विशेष प्रस्तुति दी गई।
प्रतियोगिता में हरीसंुदर विद्यालय, नारवासी विद्यालय, स्वामी सर्वानन्द विद्या मंदिर विद्यालय, राजकीय खारीकुई विद्यालय, आदर्श विद्यालय, संत कंवलराम स्कूल के साथ अन्य स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। मंच संचालन भगवान कलवानी ने किया।
इस अवसर पर समिति के कवंलप्रकाश किशनानी, मोहन तुलस्यिाणी, विद्यालय प्राचार्या सरस्वती मूरजाणी, वतवाणी, अर्चना झाला, सुमित्रा खेतावत, पदमा मोनानी, ईश्वरलाल शिवनानी, भारती बच्चाणी, सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे। बॉस्केट बॉल की प्रतियोगिता भी जारी है।
24 अगस्त को जयंति की पूर्व संध्या पर सांय 6 बजे महाराजा दाहरसेन स्मारक पर दीपदान, 25 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर आयोजित किया जायेगा। विजयी रहे प्रतिभागियों को 25 अगस्त को सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर आयेाजित होने वाले मुख्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा। यह समारोह प्रातः 9 से आयोजित होगा। मुख्य कार्यक्रम में हिंगलाज माता पूजा अर्चना, विजेताओं का सम्मान और पर्यटन विभाग द्वारा देशभक्ति आाधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।

error: Content is protected !!