महाविधालय स्वच्छ रखने की ली शपथ

लिंगदोह कमेटी के नियमो का पालन और महाविधालय स्वच्छ रखने की ली शपथ

20170824_201708आज दिनांक 24 अगस्त 2017 को राजकीय विधि महाविधालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रजीव भारद्वाज बगरू के नेतृत्व में महाविधालय के सभी दलों के उमीदवारों को शपथ दिलाई गई।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजीव भारद्वाज बगरू ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव हो रहे है और छात्रों के द्वारा पुरजोर सहभागिता दी जा रही है परन्तु चुनाव के नाम से कही न कही शहर को पम्पलेट, बैनर इत्यादि से साथ ही लड़ाई झगड़ो की घटना हो जाती हैं इन्ही सब को ध्यान में रखते हुए कल पूर्व में नामांकन में पर्यावरण प्रदुषित ना हो इसके लिए प्रत्याशियों ने साईकिल से आकर महाविधालय में अपना नामांकन भरा और आज सभी दलों के चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को विधि महाविधालय के डीन प्रो. सुमन मावर ने सभी को लिंगदोह कमेटी के नियमो और स्वच्छ ,शांति चुनाव सम्पन कराने की शपथ दिलाई। साथ ही छात्रों के द्वारा महाविधालय परिसर में “छात्रों का यही नारा स्वच्छ हो महविद्यालय हमारा”
“लिंगदोह कमेटी के नियमो का पालन करेंगे पालन करेंगे” नारेबाजी की।
इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजीव भारद्वाज बगरू , छात्रनेता रचित कच्छावा , छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याक्षी मुरली बेनीवाल , अनिल पंवार , छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रवीण चौहान , छात्रसंघ प्रत्याक्षी दीपक दायमा , हिम्मत सिंह सोलंकी , पूजा दायमा , हेमा पंवार , विरेंद्र सिंह भगोट आदि मौजूद थे।

राजीव भारद्वाज बगरू
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष

error: Content is protected !!