प्रबंध निदेशक ने सुनी आमजन की समस्याएं

jansunwai_1अजमेर, 4 सितम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक श्री मेहाराम विश्नोई ने सोमवार 4 सितम्बर को विद्युत उपभोक्ताओं/आम नागरिकों की विद्युत संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए माकडवाली रोड, पंचशील नगर स्थित विद्युत भवन में जन सुनवाई की।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान डिस्काॅम क्षेत्रा की कुल आठ समस्याएं प्राप्त हुई, जिनमें से बिलिंग, कनेक्शन व नई केबल लगाने संबंधी समस्याआंे का मौके पर ही निस्तारण करने के लिए टाटा पावर को निर्देश दिए। साथ ही शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जनसुनवाई शिविर के दौरान आई समस्याओं में श्री राजेन्द्र कुमार निवासी हरिभाऊ उपाध्याय नगर की बिलिंग संबंधी, हरिशंकर रेगर निवासी लीडी की कुएं पर नई केबल लगाने संबंधी, कुमारी रेनू शर्मा अजमेर की मृत पिताजी (अधिशाषी अभियंता) की पेंशन ग्रेजुयटी का भुगतान दिलवाने संबंधी, श्री रोशनलाल निवासी डिग्गी बाजार की कनेक्शन संबंधी, श्री आर. डी. थावानी की कनेक्शन संबंधी, श्री संजय कुमार झंवर निलम्बित सहायक अभियंता राजसमंद की बहाल करने संबंधी, श्री कैलाश चंद्र शर्मा निवासी सुन्दर नगर की अधिक बिल व आॅडिट चार्ज संबंधी, श्री रामप्रकाश निवासी मकराना की विद्युत चोरी को रोकने संबंधी शामिल है।
—000—
दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना
22 शिविरों में 195 विद्युत कनेक्शन जारी
अजमेर, 4 सितम्बर। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (12वीं योजना) के अन्तर्गत रविवार 3 सितम्बर को अजमेर विद्युत वितरण निगम के क्षेत्रा के 10 सर्किल में कुल 22 शिविरों का आयोजन किया गया। जहां 251 लोगों ने विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया। जिसमें से 195 लोगों को मौके पर ही विद्युत कनेक्शन जारी कर लाभान्वित किया गया है।
निगम के प्रबंध निदेशक श्री मेहाराम विश्नोई ने बताया कि योजना के अन्तर्गत ऐसे घरेलू आवास जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण के बाद भी विद्युत कनेक्शन से वंचित हैं उन सभी को भी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए ए.पी.एल. व बी.पी.एल. परिवारों को मौके पर ही कनेक्शन देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। रविवार 3 सितम्बर को नागौर में 4, राजसमंद में 3, उदयपुर, चित्तौड़गढ, प्रतापगढ भीलवाड़ा, अजमेर, झुंझुनूं एवं सीकर में 2-2 तथा डूंगरपुर में एक स्थान पर शिविर का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि रविवार को आयोजित शिविरों में प्राप्त 251 आवेदन में से 195 को सर्विस लाईन कनेक्शन प्रदान किए गए हैं जिनमें 78 कनेक्शन बीपीएल परिवारों को तथा 117 कनेक्शन एपीएल परिवारों को जारी किए गए। उन्होंने बताया कि नागौर में 48 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें 14 बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। झुंझुनूं में कुल 68 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 15 बीपीएल तथा 53 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। चितौड़गढ़ में कुल 11 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें 6 बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। सीकर में कुल 50 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 18 बीपीएल एवं 32 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। डूंगरपुर में कुल 13 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें सभी एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। प्रतापगढ़ में कुल 24 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 5 बीपीएल एवं 19 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। भीलवाड़ा में कुल 7 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिनमें सभी बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किया गया। इसी प्रकार राजसमंद में 15 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किए जिसमें से 10 बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। अजमेर सर्किल में 15 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किए जिसमें से 3 बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए।

error: Content is protected !!