अजमेर 18 सितंबर भारतीय जनता पार्टी अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मंडल पदाधिकारियों जिला व मोर्चा के पदाधिकारियों पार्षद दल वरिष्ठ नेताओं की एक आवश्यक बैठक राजस्थान सरकार के देवस्थान मंत्री श्री राजकुमार रिणवा तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद जी शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी की मौजूदगी में तथा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार ने संगठन के अब तक किए गए कार्यों का समीक्षात्मक व्रत लिया श्री प्रहलाद ने कहा है कि वह अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सभी 183 बूथों की संगठनात्मक बैठक आगामी दिनों में बूथों पर जा कर लेंगे उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना के प्रथम चरण एवं दूसरे चरण में हुए सभी कार्यों पर बूथ अध्यक्षों से सीधी चर्चा की 17 सितंबर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन व प्रति माह अंतिम रविवार को होने वाली मन की बात तथा आगामी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के समापन समारोह के बूथ स्तरीय रचना के बारे में भी होने वाले कार्यक्रमों को बताया देवस्थान विभाग के मंत्री राजकुमार रिणवा ने कहा कि अजमेर के सांसद सांवरलाल जाट जीवनपर्यंत किसानों के हितों के लिए बात करते रहे उनके जीवन के अंतिम बाद भी किसानों के हितों से ही जुड़ी रहे राजकुमार रिणवा ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के व्रत बैठक में हुए कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अजमेर के कुशल संगठनात्मक आधार से एवं यहां के मंत्री वासुदेव देवनानी द्वारा किए गए विकास कार्यों से निश्चित रुप से आगामी उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अब सफलता प्राप्त करेगी राजकुमार रिणवा ने कहा कि एक समय था जब कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति व मुस्लिम को अपना आधिकारिक रूप से वोट बैंक समझती थी लेकिन इन वर्गों का सबसे ज्यादा शोषण कांग्रेस ने किया यही कारण है कि आज यह दोनों वर्ग पूरी तरह से भाजपा से जुड़ गए हैं शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि अजमेर के संगठन टीम सर्वश्रेष्ठ है गत विधानसभा चुनाव के बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में हमारी जीत का आधार बड़ा था इस उपचुनाव में भी हमेशा आधार को और आगे बढ़ाएंगे जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने विगत दिनों हुए सभी संगठनात्मक कार्यों का ब्यौरा देते हुए बताया कि अजमेर शहर में संगठन बूथ मंडल में जिला स्तर पर पूरी तरह से क्रियाशील है तथा लक्ष्य पूरा करने का परिणाम देने को तैयार है बैठक में अलवर के दिवंगत सांसद महन्त चांदनाथ जी तथा पूर्व जिला महामंत्री स्व कैलाश जी कछावा को नमन किया गया बैठक में महापौर धर्मेंद्र गहलोत ,ए डी ए अध्यक्ष शिव शंकर हेंड़ा, पूर्व मंत्री श्री किशन सोनगरा, महामंत्री जयकिशन पारवानी ,रमेश सोनी, पूर्व नगर सुधार न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन, विस्तार योजना जिला प्रभारी सोम रत्न , आर्य प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कँवल प्रकाश किशनानी, वरिष्ठ नेता तुलसी सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, राजकुमार लालवानी,जिला मीडिया सह प्रभारी रचित कच्छावा ,पार्षद कुंदन वैष्णव ,महेंद्र जैन मित्तल , प्राकश मेहरा ,घीसू लाल माथुर ,धर्मपाल जाटव ,धर्मेंद्र शर्मा ,सुरेश गोयल ,रश्मि शर्मा ,जीतेन्द्र चौहान ,प्रशांत यादव,मुकेश मीणा,धर्मेंद्र चौहान ,श्वेता शर्मा सहित सभी पार्टी व अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी पार्षद गण आदि मौजूद थे भाजपा मीडिया सह प्रभारी रचित कच्छावा ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला प्रभारी डॉक्टर कमला गोखरू की अध्यक्षता में मंगलवार दिनांक 19 सितम्बर को भाजपा कार्यालय में प्रातः 11 बजे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान कार्यक्रम की एक आवश्यक बैठक रखी जाएगी जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रदेश संयोजक श्रीमती मुकेश असोपा मौजूद रहेगी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला प्रमुख डॉक्टर कमला गोखरू ने सभी कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में आने की अपील की है