जीव रक्षा अभियान पोस्टर का विमोचन

IMG_20171001_100751किशनगढ़। राजस्थान पर्यावरण कमेटी के चेयरमैन व विधायक Bhagirath Choudhary ने आज जीव रक्षा अभियान पोस्टर का विमोचन किया। इस मौके पर विधायक Bhagirath Choudhary ने इस प्रकार के अभियान को देश हित मे बताया। उन्होंने कहा कि पटाखों से वातावरण दूषित होने के साथ ही मानव के तन मन धन पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। संयोजक Samkit Jain Shastri की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
पोस्टर विमोचन करते हुए बताया कि मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्री राम रावन का वध करके असत्य पर सत्य की विजय करके अयोध्या लोटे थे| उसकी ख़ुशी में खुशिया मनाई थी| मेरे हिसाब से उस समय पटाखे नही थे| परन्तु उस ख़ुशी में हम इस समय पटाखे फोड़ रहे है इससे असंख्य जीव जन्तुओ का तो नरसंहार होता ही है इसके साथ साथ मानव शरीर पर भी दुस्प्रभाव पड़ता है| इसलिए मै जीव रक्षा अभियान के विचारो का प्रबल पक्षधर हु की पटाखे फोड़ने से फायदा कुछ नही है नुकसान ही नुकसान है| अत मेरी प्रदेशवासियों से अपील है की पटाखों का बिलकुल भी प्रयोग नही होना चाहिए उस पैसो से आप हरित और स्वच्छ दिवाली मनाईए|
संयोजक समकित जैन शास्त्री ने बताया की इस वर्ष 2000 पोस्टर का प्रकाशन किया गया है| जो की देश के विभन्न राज्यों में भेजकर अभियान का प्रचार कर लोगो को जन जागरूकता प्रदान की जाएगी|

error: Content is protected !!