जनसुनवाई बैठक गुरूवार 2 नवम्बर 2017 को

beawar-samacharब्यावर, 01 नवम्बर। जवाजा पंचायत समिति जवाजा सभागार में गुरूवार 2 नवम्बर को प्रातः 10 से ब्लॉक स्तरीय सम्पर्क समाधान जनसुनवाई बैठक उपखण्ड अधिकारी पीयूष समारिया की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
श्री समारिया के अनुसार क्षेत्राधीन संबंधित विभागीय अधिकारीगण जनसुनवाई में आवश्यक रूप से उपस्थिति होना सुनिश्चित करेंगे। –00–
नगर परिषद द्वारा 5 से 11 नवम्बर तक पशु मेले का आयोजन
ब्यावर, 01 नवम्बर। नगरपरिषद ब्यावर द्वारा 5 नवम्बर से 11 नवम्बर 2017 तक पशु मेले का आयोजन सेदरिया में किया जाएगा।
नगर परिषद आयुक्त डॉ. दिनेश राय सापेला के अनुसार 5 नवम्बर से 11 नवम्बर तक होने वाले पशु मेले में राज्य से बाहर से तीन वर्ष से कम आयु के बैल-बछड़ो को ले जाने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होनें बताया कि राज्य के बाहर के पशु पालक इस मेले में बैल- बछड़े क्रय कर ले जाना चाहते है। वे स्वयं का पशु पालक / कृषक होने एवं गौवंश को वध के लिए नहीं ले जाने व किसी पशु वध गृह से संबंध न होने की पृष्टि हेतु प्रमाण पत्रा, नोटरी से सत्यापित शपथ – पत्रा आदि प्रस्तुत करें एवं पशुपालकों से आग्रह है कि पशु मेले में अपना फोटोयुक्त परिचय पत्रा साथ लेकर आए। –0-

error: Content is protected !!