19 स्थानों पर लगेंगे 5 नवम्बर को शिविर

avvnl thumbअजमेर, 2 नवम्बर। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (12वीं योजना) के अन्तर्गत 19 जून, 2016 से घरेलू कनेक्शन जारी करने हेतु बिजली सबके लिए योजना प्रारंभ हो गई थी। इस अभियान के तहत 5 नवम्बर को अजमेर विद्युत वितरण निगम के क्षेत्रा के 10 सर्किल में कुल 19 शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
निगम के प्रबंध निदेशक श्री बी. एम. भामू ने बताया कि योजना के अन्तर्गत ऐसे घरेलू आवास जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण के बाद भी विद्युत कनेक्शन से वंचित हैं उन सभी को भी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए ए.पी.एल. व बी.पी.एल. परिवारों को मौके पर ही कनेक्शन दिए जाएगें। यह शिविर 5 नवम्बर को राजसमंद में 4, नागौर, अजमेर, चित्तौड़गढ, झुंझुनूं, डूंगरपुर एवं सीकर में 2-2 तथा प्रतापगढ, उदयपुर एवं भीलवाड़ा में एक-एक स्थान पर लगाए जाएगें। यह शिविर प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि यह शिविर नागौर सर्किल में पाबूसर एवं करनूं में शिविर आयोजित होंगे। राजसमंद सर्किल में गोवल, बरार, कालेसरिया एवं बड़ा बनूजा में शिविर आयोजित होंगे। झुंझुनूं सर्किल में त्योंडा एवं गोवला में शिविर लगेंगे। सीकर सर्किल में शाहपुरा एवं बाय में शिविर लगेंगे। भीलवाड़ा मंे धाकड़खेरी में शिविर लगेंगे। चि☻त्तौड़गढ़ सर्किल में अरनोदा एवं बांगेडा घाटा में शिविर लगेगें। प्रतापगढ़ सर्किल में कुकडा में शिविर लगेंग। डूंगरपुर सर्किल मंे गोहलिया एवं भैंसला में शिविर लगेगा। अजमेर सर्किल मंे सारगेना एवं गोहाना में शिविर लगेगा। उदयपुर में पाई में शिविर लगेगा।

error: Content is protected !!