एचकेएच में थैलेसीमिया, कैंसर रोगियों के लिए चित्र प्रदर्शनी

hkh 1hkh 2hkh 3अजमेर / एचकेएचविद्यालय में शुक्रवार को थैलेसीमिया आैर ब्लड कैंसर जैसे रोगों से जूझ रहे लोगों को निराशा से उबारने के लिए दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी शुरु हुई। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने इसका शुभारंभ किया। इसका आयोजन विशींग फैक्ट्री एनजीओ संस्था की ओर से रोटरी क्लब मेट्रो अजमेर तथा एचकेएच विद्यालय के सहयोग किया गया है। प्रदर्शनी में से थैलेसीमिया मेजर तथा ब्लड कैंसर से जुड़े लोगों की प्रेरणादायक कहानियां चित्र के जरिए प्रदर्शित की गई हैं। इस अवसर पर पार्थ ठाकुर फाउंडर आफ विशींग फैक्ट्री, दीपक केसवानी, सचिव रोटरी क्लब, मोतीलाल ठाकुर, अध्यक्ष एचकेएच स्कूल तथा अजय कुमार ठाकुर विद्यालय प्रशासक एचकेएच स्कूल, अजमेर कथक कला केन्द्र की अध्यक्ष सुप्रसिद्ध कथक कलाकारा drishti roy व वरिष्ठ पत्रकार गिरधर तेजवानी उपस्थित थे।
पार्थ ठाकुर ने बताया कि थैलेसीमिया एक आनुवांशिक बीमारी है, इसमें हीमोग्लोबिन नहीं बनता परिणामस्वरूप लाल रक्त कोशिकाएं पर्याप्त मात्रा में नहीं बन पाती। अतः 15-20 दिन के अंतराल में रोगी का रक्त बदलना अनिवार्य हो जाता है। इस बीमारी को जड़ से नष्ट करने के लिए जन जागृति और सहयोग ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने देवनानी के समक्ष प्रस्ताव रखा कि वे सरकार की तरफ से इस बीमारी की रोकथाम हेतु कॅालेज लाइफ शुरू होने से पहले ब्लड टेस्ट करवाने की अनिवार्यता लागू करने का प्रयास करें तथा ब्लड फिल्टर पर सब्सिडी कम करें। देवनानी ने पार्थ ठाकुर के प्रस्तावों पर कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।
संस्था की अध्यक्ष कोमल ने बताया कि विशींग फैक्ट्री एनजीओ संस्था का मुख्य कार्य थैलेसीमिया मेजर ब्लड कैंसर से ग्रसित बच्चों की इच्छाएं पूरी करना, शिक्षा दवाइयों का खर्चा उठाना है।
अब तक वे तकरीबन 276 बच्चों की इच्छाएं पूरी कर चुके है। अजमेर से पहले वे मुम्बई , बनारस, बड़ोदरा में भी प्रदर्शनी आयोजित कर जागरूकता कार्यक्रम कर चुके है। अजमेर के बाद आगामी 25 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। अजमेर आयोजित प्रदर्शनी में उन्होंने थैलेसीमिया से ग्रस्त 20 बच्चों को आमंत्रित किया। प्रदर्शनी के अंतर्गत एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जो दो वर्गों वरिष्ठ वर्ग और कनिष्ठ वर्ग में की थी। परिणाम निम्नानुसार रहे।
वरिष्ठवर्ग
प्रथमप्राजक्ता वैद्य कक्षा 12, द्वितीय ममता जेठानी कक्षा 12, तृतीय रिद्धिमा विजय कक्षा 11
कनिष्ठवर्ग
प्रथमरिषिता मित्तल कक्षा 8, प्रथम मिनल पांडे कक्षा 9, द्वितीय जूही चैलानी कक्षा 9, तृतीय शिक्षा सोनी कक्षा 9 समस्त कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का संचालन एवं संयोजन सुश्री कोमल अध्यक्ष विशींग फैक्ट्री तथा अजय कुमार ठाकुर, विद्यालय प्रशासक, एचकेएच के दिशा-निर्देश में हुआ।

error: Content is protected !!