बकायादारों से वसूली सख्ती से करें -प्रबंध निदेशक

Md. Meeting 1अजमेर, 10 नवम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक श्री बी. एम. भामू ने ओ एण्ड एम व सतर्कता विंग के अधिशाषी अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सख्ती से बकाया वसूली करने के निर्देश दिए।
प्रबंध निदेशक शुक्रवार को डिस्काॅम के मुख्यालय भवन पर आयोजित अधिशाषी अभियंताओं की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बैठक में डिस्काॅम के घरेलू/अघरेलू, लघु उद्योग व अन्य किसी भी श्रेणी के उपभोक्ता जिनके अस्थाई व स्थाई रूप से कनेक्शन कटे हुए है उन उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूल करने के सख्त निर्देश दिए। घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं की पूर्व में निर्धारित ए, बी, सी, डी श्रेणी के अनुसार सतर्कता जांच की जा रही है या नहीं है इसकी सम्पूर्ण जानकारी ली। जिन उपखण्ड़ों में छीजत में बढत व राजस्व में कमी हो रही है उन खण्ड़ों के अधिशाषी अभियंताओं को अपने उपखण्ड में छीजत कम करने व राजस्व बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उच्च स्तर के अधिकारी अपने खण्ड में श्रेष्ठ कार्य करेंगे तब ही उनके अधीन सहायक व कनिष्ठ अभियंता, फीडर इंचार्ज, राजस्व अधिकारी भी अपने कार्य को जिम्मेदारी से करेंगे। उन्हंे दिए गए लक्ष्यों के आधार पर कार्य करना होगा। जिन क्षेत्रों में विद्युत चोरी अधिक हो रही है उनमें योजना बनाकर सतर्कता जांच की जाए।
बैठक में प्रबंध निदेशक ने बढ़ती छीजत कम करने व राजस्व बढ़ाने पर विशेष ध्यान देकर, ट्रांसफार्मर जलने में कमी करने, खराब मीटर बदलने, सतर्कता जांच निर्धारित श्रेणी के अनुसार करने के निर्देश दिए। जिन शहरों/कस्बों में छीजत अधिक बढ़ रही है उन्हें हर संभव नियंत्रित किया जाए।
उन्हांेने बैठक में जानकारी ली कि अधीक्षण अभियंताओं द्वारा प्रत्येक सोमवार को अपने-अपने वृत्तों में जनसुनवाई की जा रही है या नहीं। जनसुनवाई के दौरान जो भी समस्याएं प्राप्त होती है उनका सात दिवसों में समाधान कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करें, इससे आमजन में सरकार व निगम के प्रति एक सकारात्मक संदेश जाएगा।
इस मौके पर निदेशक (वित्त) श्री एस. एम. माथुर, निदेशक (तकनीकी) श्री के. पी. वर्मा, संभागीय मुख्य अभियंता (अजमेर जोन) श्री एम. बी. पालीवाल, टी ए टू डी श्री मुकेश बाल्दी सहित ओ एण्ड एम व सतर्कता विंग के समस्त अधिशाषी अभियंता मौजूद थे।

error: Content is protected !!