युवा कांग्रेस अजमेर द्वारा राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण निर्धन असहाय वृद्ध मरीजों एवं बच्चों की चिकित्सा के अभाव मैं हो रही मौतों पर अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विजय जैन के नेतृत्व में आज जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर चिकित्सा मंत्री श्री कालीचरण सर्राफ का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष इमरान सिद्दीकी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष लोकेश शर्मा अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल, सुकेश काकरिया, मयंक टंडन, मुजफ्फर भारती, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सबा खान ,प्रदेश सचिव मंजू बलाई अरुणा कच्छावा ,उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज खंडेलवाल IT प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक धानका ,खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निमेश चौहान, सागर मीणा, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव सुरेश्वर शैली, सचिव महावीर शर्मा मनीष सेठी,कलीम कुरैशी ,शानू तुल्ला, यासिर चिश्ती, राजकुमार गर्ग, कमल गंगवाल, अभिमन्यु भार्गव आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे