देवनानी की तबियत खराब होने पर कांग्रेस ने बहस स्थगित की

congress logoअजमेर 12 नवंबर । शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी द्वारा कांग्रेस को विकास पर खुली बहस की चुनौती कांग्रेस द्वारा स्वीकार कर उस की तैयारियां भी पूर्ण कर ली थी मगर देवनानी की तबीयत बिगड़ जाने के कारण कांग्रेस ने इस बहस को स्थगित कर दिया है।
कांग्रेस प्रवक्ता मुज़फ्फर भारती के अनुसार शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी द्वारा कांग्रेस को विकास पर खुली बहस करने की चुनौती देने के बाद शहर कांग्रेस ने चुनौती को स्वीकार करते हुए 13 नवंबर दोपहर 11 बजे नया बाजार चौपड़ को बहस के लिए निर्धारित कर देवनानी को आमंत्रित किया था, लेकिन अचानक रविवार को एक समारोह में शिक्षा मंत्री देवनानी की तबीयत बिगड़ जाने के कारण उन्हें जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराए जाने पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विजय जैन ने इस बहस को स्थगित कर दिया है।
जैन को वासुदेव देवनानी की तबीयत बिगड़ जाने के समाचार मिलते हैं वह अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनसे कुशल क्षेम करते हुए उनके कुशल स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि उनको शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो और वह जनता के बीच आए उसके बाद यह राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित होगा उन्होंने कहा कि देवनानी ने ही बहस की चुनौती दी थी और कांग्रेस ने उसे स्वीकार किया था परंतु अब उनके स्वास्थ्य कारणों के कारण इस को स्थगित किया जाता है अगली तिथि देवनानी स्वयं तय करेंगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा और कांग्रेस के बीच होने वाली विकास के मुद्दे पर इस खुली बहस में कांग्रेस की ओर से शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल , डॉ श्री गोपाल बाहेती, पूर्व मंत्री ललित भाटी, प्रदेश कांग्रेस सचिव महेंद्र रलावता, पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, दक्षिण क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे हेमंत भाटी का शामिल होना तय किया गया था। वही भाजपा की ओर से पंचायती राज एवं शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी एवं शहर भाजपा के अन्य नेताओं को इसमें शामिल होना था। लेकिन देवनानी के बिगड़े स्वास्थ्य के मद्देनजर इस बहस को स्थगित कर दिया गया है।

error: Content is protected !!