बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया

IMG-20171114-WA0031दिनांक 14 नवंबर 2017 मंगलवार को बाल दिवस के अवसर पर सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर की ओर से पाल बिचला स्थित बगरू कच्ची बस्ती में रहने वाले बच्चों को खिलोने, किताबें, बिस्कुट, चॉकलेट, कपडे आदि बांटे और उन बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। सारथी संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल ने बताया की सारथी समाज सेवा संस्था की और से सारथी आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज इस बस्ती में रहने वाले आधुनिक सुविधाओं से वंचित ;लोगों को ये अहसास दिलाया गया की वे भी हमारे समाज का ही हिस्सा है। संस्था द्वारा पूर्व में दीपावली पर भी इस बस्ती में कपडे और दिप आदि वितरित किये थे और संस्था द्वारा भविष्य में भी समय समय पर अजमेर की अन्य बस्तियों में भी सारथी आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा कार्य किये जायेंगे। आज के कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल, कृष्णा गोयल, देेवेन्द्र गुप्ता, के के शर्मा, जय गोयल, राहुल गोयल, यतीश अग्रवाल मुकेश गर्ग और सभी संस्था सदस्य उपस्थित रहेे।

मनीष गोयल
अध्यक्ष सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर
9928086468

error: Content is protected !!