अजमेर, 21 नवम्बर। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (12वीं योजना) के अन्तर्गत रविवार 19 नवम्बर को अजमेर विद्युत वितरण निगम के क्षेत्रा के 10 सर्किल में कुल 19 शिविरों का आयोजन किया गया। जहां 343 लोगों ने विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया। जिसमें से 122 लोगों को मौके पर ही विद्युत कनेक्शन जारी कर लाभान्वित किया गया है।
निगम के प्रबंध निदेशक श्री बी. एम. भामू ने बताया कि योजना के अन्तर्गत ऐसे घरेलू आवास जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण के बाद भी विद्युत कनेक्शन से वंचित हैं उन सभी को भी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए ए.पी.एल. व बी.पी.एल. परिवारों को मौके पर ही कनेक्शन देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। रविवार 19 नवम्बर को राजसमंद में 4, नागौर में 3, अजमेर, चित्तौड़गढ, झुंझुनूं एवं सीकर में 2-2 तथा डूंगरपुर, प्रतापगढ, उदयपुर एवं भीलवाड़ा में एक-एक स्थान पर शिविर का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि रविवार को आयोजित शिविरों में प्राप्त 343 आवेदन में से 122 को सर्विस लाईन कनेक्शन प्रदान किए गए हैं जिनमें 41 कनेक्शन बीपीएल परिवारों को तथा 81 कनेक्शन एपीएल परिवारों को जारी किए गए। उन्होंने बताया कि नागौर में 143 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया। झुंझुनूं में कुल 72 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 9 बीपीएल तथा 63 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। चितौड़गढ़ में कुल 13 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें सभी बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। सीकर में कुल 22 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 6 बीपीएल एवं 16 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। डूंगरपुर में कुल 13 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें सभी बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। भीलवाड़ा में कुल 12 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया। प्रतापगढ़ में 2 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किए जिसमें सभी को एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए है। इसी प्रकार राजसमंद में 23 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया। उदयपुर सर्किल में 40 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किए। अजमेर सर्किल में 3 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किए।