ब्यावर, 22 नवम्बर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर 24 व 25 नवम्बर को उपखण्ड अधिकारी कार्यालय ब्यावर में आयोजित किया जाएगा।
उपखण्ड अधिकारी पीयूष समारिया के अनुसार इस शिविर में विशेष योग्यजन का ऑनलाइन पंजीयन, आधार पंजीयन व भामाशाह नामांकन संबंधी का कार्य होगा। शिविर में आने वाले विशेष योग्यजन से आग्रह है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु विशेष योग्यजन एवं पिता का पहचान पत्रा, भामाशाह कार्ड, आय प्रमाण पत्रा(स्वयं सत्यापित), पुराना निशक्तता प्रमाण पत्रा, पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ), मोबाइल नम्बर एवं ब्लड ग्रुप संबंधित आदि दस्तावेज साथ लाएं।–00–
सीएसडी-द्वितीय के शिकायत निवारण संबंधी दूरभाष नम्बर बदले
ब्यावर,22 नवम्बर। विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सीएसडी-द्वितीय के उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि सीएसडी-द्वितीय सेदरिया ब्यावर के विद्युत शिकायत निवारण केन्द्र के दूरभाष नम्बर बदल कर नये दूरभाष नम्बर 01462-225176 पर अपनी विद्युत संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकते है। यह जानकारी सहायक अभियंता कैलाश चंद जैन ने दी। –00–