राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होंगी स्वामी अनादि

anadiअजमेर/चिति संधान योग की अध्यक्ष एवं देशभर में प्रख्यात अध्यात्म गुरू स्वामी अनादि सरस्वती को नयी दिल्ली के इंडिया इन्टरनेशनल सेन्टर में कल शनिवार 25 नवम्बर 2017 को ‘दसवें राष्ट्रीय उत्कृष्ट महिला सम्मान‘ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अन्तर्गत अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् एवं इंडो यूरोपियन चैम्बर के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला उत्पीड़न रोकथाम दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में दिया जाएगा। विश्वस्तर के निर्णायक मंडल की संयोजक लक्ष्मी ठाकुर सिंघल ने बताया कि देशभर से विविध क्षेत्र में स्त्री उत्पीड़न के खिलाफ काम कर रही चयनित श्रेष्ठ महिलाओं में स्वामी अनादि सरस्वती का चयन आध्यात्मिक क्षेत्र से उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया है। स्वामी अनादि सत्रह से अधिक वर्षों से प्राचीन व वैज्ञानिक चिंतन-ध्यान की विशिष्ट पद्धति ‘चिति संधान योग‘ के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने और आमजन को भारतीय संस्कृति के अनुरूप स्त्रियों के सम्मान के प्रति जागरूक करने का कार्य निरन्तर कर रही हैं।

-दिनेश शर्मा, प्रवक्ता

error: Content is protected !!