आहरण व वितरण अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

beawar-samacharब्यावर, 08 दिसम्बर। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा शुक्रवार को पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय में आहरण व वितरण अधिकारियों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग ब्यावर के सहायक निदेशक जगदीश नारायण कुमावत ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के तहत अतिरिक्त निदेशक लक्ष्मण मीणा ने प्रकाश डाला साथ ही एनएस डीएल के प्रवक्ता एस.के.शर्मा ने विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विनोद कुमार माहेश्वरी ने राज्यबीमा, जीपीएफ, मेडिक्लेम पर ऑनलाईन प्रस्तुतीकरण दिया। प्रशिक्षण में 158 आहरण व वितरण अधिकारियों ने भाग लिया। –00–
राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक 14 दिसम्बर को
ब्यावर, 08 दिसम्बर। सयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, जोन अजमेर की अध्यक्षता में राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की 54 वीं बैठक 14 दिसम्बर को सायं 4 बजे राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय के नवीन एमसीएच विंग हॉल (द्वितीय तल) में आयोजित की जाएगी।–00–
भूमि अवाप्ति के मुआवजा चैक वितरण हेतु 11 व 12 दिसम्बर को लगेंगे शिविर
ब्यावर, 08 दिसम्बर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर ब्यावर -गोमती खण्ड पर सड़क निर्माण प्रयोजन से निकटवर्ती ग्राम भांबीपुरा, देवाता, कलातखेड़ा व जवाजा में 11 व 12 दिसम्बर को अवाप्त की गई भूमि संबंधी मुआवजा चैक वितरण शिविर प्रातः 10 से सायं 5.30 बजे तक उपखण्ड कार्यालय ब्यावर परिसर स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित होंगे।
सक्षम प्राधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी ब्यावर पीयूष समारिया के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 ब्यावर-गोमती खण्ड निमार्ण हेतु उपखण्ड क्षेत्रा में आने वाले गांवों में भूमि अवाप्ति के अन्तर्गत आबादी/सिवायचक भूमि में स्थित संरचनाओं का भुगतान पारित अवार्ड व सत्यापित स्वामित्व प्रमाण पत्रा से संरचना धारकों को मुआवजा राशि दिये जाने के अनुक्रम में चैक वितरण हेतु ग्राम भांबीपुरा, देवाता, कलातखेड़ा व जवाजा में 11 व 12 दिसम्बर को शिविर लगाया जाएगा। अतः संबंधित पटवारी एवं भू.अ.निरीक्षक शिविर स्थल पर आवश्यक रूप से उपस्थित होकर हितबद्ध व्यक्तियों की पहचान करना सुनिश्चित करेंगे। –00–

error: Content is protected !!