प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलेट ने किया सरवाड़ का दौरा

IMG-20171220-WA0163सरवाड़-अजमेर [इक़बाल खान]
राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट व पूर्व मुख्य सचेतक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.रघु शर्मा का सरवाड़ आगमन पर नगर कांग्रेस कमेटी,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओ द्वारा माला पहनाकर व गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया गया। और युवा नेता सचिन पायलट के सरवाड़ आने की सुचना मिलते ही जगह जगह चोराहे,नुक्कड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ता माला लेकर उनके स्वागत के लिए खड़े नजर आये। जैसे ही उनकी गाड़ी नजर आने लगी सचिन पायलट जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों की गूंज गूंजने लगी। सचिन ने का आभार व्यक्त करते हुए कहा की गुजरात चुनाव में कांग्रेस को पहले की भाँति इस चुनाव में ज्यादा सीटी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का होसला बुलन्द हुआ है। और आने वाले आगामी चुनाव में राजस्थान व केन्द्र में कांग्रेस सरकार बनना तय है। काग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ लेवल पर ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता जोड़ने की युवा से अपील की। स्वागत कार्यक्रम में मौजूद रहे नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अब्दुल शकूर साहब,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कजोड़ सोनी,महिला ब्लॉक अध्यक्ष ओमा मालाकार,रामस्वरूप प्रजापति,शंकर सिंह राठौड़, राजेश शर्मा,नारायण सोनी,युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष आशीष जैन,पार्षद अतीक तंवर,ब्लॉक अध्यक्ष स्योजीराम जाट,जिला महासचिव अभिषेक गोखरू,मनीष शर्मा गोयला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेतन खिंची,अमित जैन,अमर गुजराती,अलमू पठान,प्रदीप कक्कड़, नगर उपाध्यक्ष शकील मंसूरी,राकेश मेघवंशी,लाला राम खटीक,पिंटू अंसारी,यासीन अंसारी,आदर्श सोनी ,इस्लाम अंसारी,शुभम रजवाड़ी,अभिषेक कोमल,महेश गहलोत,अर्जुन आचार्य,कृष्णकांत प्रजापति आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। अगर किसी का नाम रह गया हो तो माफी चाहता हूं।

error: Content is protected !!