प्रदेश के 205 माध्यमिक एवं 26 उच्च प्राथमिक विद्यालय क्रमोन्नत

jaipur samacharजयपुर, 20 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के निर्देश पर राज्य सरकार ने 205 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों तथा 26 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया है।
अलवर जिले के 74, अजमेर जिले के 10, जयपुर जिले के 119 तथा भीलवाड़ा जिले के 2 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया गया है। इसी प्रकार अलवर जिले के 14 और जयपुर जिले के 12 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया गया है।

error: Content is protected !!