चुनौतियों से भरा होगा अगला चुनाव – कटारिया

केकड़ी,। राज्य के पूर्व गृहमंत्री व भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया ने यहां कार्यकर्ताओं को अनुशासन की सीख देते हुए कहाकि कार्यकर्ताओं को अपने सब मनमुटाव भुलाकर एकजुट होकर अभी से अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिये। कटारिया यहां अजमेर मार्ग पर स्थित विनायक फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। भाजपाईयों को संबोधित करते हुए कटारिया ने कहाकि अगला विधानसभा चुनाव हमारे लिये चुनौतियों से भरा है। उन्होंने कहाकि कांग्रेस के इस कु शासन से राज्य की जनता इस कदर परेशान हो चुकी है कि उसकी निगाह अब भाजपा पर टिकी है। ऐसी परिस्थिति में हम सभी की जिम्मेदारी है कि जनता की आकांक्षा व अपेक्षा पर खरे उतरने के  लिये हर कसौटी पर तैयार रहें। उन्होंने कहाकि देश में एक मात्र भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसका कार्यकर्ता अनुशासित  होकर एकसूत्र में बंधा दिखाई पड़ता है। इस अवसर पर भाजपाईयों ने भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया का गर्म जोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारका प्रसाद शर्मा, शांतिलाल विनायका, बलराज मेहरचंदानी, पालिकाध्यक्ष रतनलाल नायक, मण्डल अध्यक्ष रामनिवास तेली, किसान मोर्चा अध्यक्ष पोखरलाल चौधरी, युवा नेता राजेन्द्र विनायका, खेमचंद ताथेड़, कैलाश खंडेलवाल, महावीर साहू, प्रियंक दाधीच, रामदेव माली, अनिल राठी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
PIYUSH RATHI

+919414421319
error: Content is protected !!