भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की महिला मोर्चा की उत्तर विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक कचहारी रोड स्थित कार्यालय पर की गई बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पहला पंवार ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण पर हमेशा जोर देती रही है पार्टी में महिलाओं की भागीदारी पहले से बड़ी है उन्होंने आगामी चुनाव को देखते हुए महिला मोर्चे से चूल्हे पर चर्चा कार्यक्रम के तहत सरकार की योजनाओं का प्रचार करने का संदेश दिया बैठक में उत्तर विधानसभा के बजरंग मंडल पृथ्वीराज मंडल और दाहरसेन मंडल के लिए महिलाओं की मंडल समितियां बनाई गई । महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि शर्मा ने बताया कि यह महिला मोर्चा मंडल समितियां अपने अपने क्षेत्र में जाकर महिलाओं से सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास के कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करेंगे श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को महिला मोर्चा ने लोक सभा उपचुनाव के प्रचार के लिए पुलिस लाइन चौराहे तथा नया बाड़ा में घर घर जनसम्पर्क किया । जन संपर्क के दौरान जिला अध्यक्ष रश्मि शर्मा उपाध्यक्ष सावित्री शर्मा, वनीता जेमन, भुवनेश पंवार ,अंजू, ज्योति चौहान व कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रही । सभी ने क्षेत्र वासियो से बी जे पी कोवोट देकर जिताने की अपील की ।
जिला प्रचार मंत्री
संदीप गोयल
9352004484