जिले में हुए हजारों करोड़ रूपए के विकास कार्य

IMG_20180122_163451978अजमेर, 22 जनवरी। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार ने चार साल के कार्यकाल में अजमेर जिले में हजारों करोड़ रूपए के कार्य करवाए ंहैं। प्रत्येक क्षेत्र में विकास हुआ है। जिला उन्नति के पथ पर अग्रसर है। हमें सरकार की यह उपलब्धियां आमजन तक पहुंचानी हैं। आगामी 29 जनवरी को हम भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप लाम्बा को सर्वाधिक मतो से विजयी बनाकर लोकसभा में भेजेंगे।
शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने चार साल के कार्यकाल में अजमेर जिले में हजारो करोड़ रूपए के विकास कार्य करवाएं हैं। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत 216 गांवों में साढ़े चार हजार से ज्यादा जल संग्रहण ढंाचे बनाए गए है। भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 80 हजार से ज्यादा मरीजों को कैशलेस उपचार प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि पोस मशीन से बायोमैट्रिक पहचान के जरिए 2.68 लाख से ज्यादा परिवारों को राशन वितरण, 250 से ज्यादा अन्नपूर्णा भण्डारों से गांवों में सस्ते व ब्रांडेड घरेलू उत्पादों की उपलब्धता, गांवों व शहरों में गौरव पथ, भामाशाह योजना के तहत पेंशन, नरेगा एवं जननी सुरक्षा जैसी योजनाओं के तहत 450 करोड़ से अधिक राशि सीधा लोगों के बैंक खातों में जमा करायी गई है। इसी तरह 2100 से ज्यादा ई मित्र केन्द्रों पर 350 सरकारी सेवाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। मुख्यमंत्री राजश्री योजना, आदर्श विद्यालय, ग्राम पंचायतों में जन कल्याण शिविर, राजस्व लोक अदालत, राजस्थान सम्पर्क, कौशल प्रशिक्षण, अन्नपूर्णा रसोई एवं आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आदि योजनाओं से लाखों लोगो को राहत मिली है। उन्होंने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड, बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे सर्वे कार्य व जनसम्पर्क की आज तक की स्थिति की समीक्षा की।
महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चार सालों में विकास के नये आयाम स्थापित किए है। हमें आमजन को इन विकास कार्यों की जानकारी देनी है। कार्यकर्ता पूरी शक्ति से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी महेश शर्मा ने भी बैठक को सम्बोधित किया।
बैठक में शहर जिला महामंत्री रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, योगेश शर्मा, पार्षद महेन्द्र जैन मित्तल, ज्ञान सारास्वत, कुन्दन वैष्णव, धर्मपाल जाटव, अनिल नरवाल, राजकुमार साहू, के.के. त्रिपाटी, भागीरथ जोशी, भारती श्रीवास्वत, जे.के. शर्मा, अनीश मोयल, सुखदेव सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह राठौड़, महैन्द्र जादम, श्यामसुन्दर पंवार, कुन्दनसिंह नरूका, धर्मेन्द्र शर्मा, नीरज जैन, दीपेन्द्र लालवानी, प्रकाश मेहरा, वीरेन्द्र वालिया, चन्द्रेश सांखला, शमशेर सिंह रावत, शंकरसिंह रावत, महेन्द्र सिंह रावत, रोशन महाराज, सतीश बंसल, सुभाष काबरा, सुरेश गोयल, धर्मेन्द्र सिंह चैहान, धरमराज गौतम, महैन्द्र पटवारी, रोहित मकवाना, रोशन पठान, बन्टी साहू, भोजराज जोशी, गोविन्द बसंल, शफीक खान, डाॅ. मंसूर, बालेश गोहिल, रोहित यादव, सत्यनारायण शर्मा, गंगाराम सैनी, डीपी शर्मा, लालसिंह रावत, रमेश चैहान, सलीम मोहम्मद, अफशान चिश्ति, रविन्द्र जसौरिया, दयालराम सिवासिया, शक्तिसिंह कच्छावा, रवि खण्डेलवाल आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राष्ट्रवाद के हित में मतदान करें युवा मतदाता – श्री देवनानी
शिक्षा राज्य मंत्री ने डिजाईन ईकोल काॅलेज में युवा मतदाताओं से किया मतदान अवश्य करने का आव्हान
अजमेर 22 जनवरी। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि मतदान राष्ट्रीय कर्तव्य है। प्रत्येक युवा को राष्ट्र निर्माण के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। युवा राष्ट्रवाद के हित में मतदान कर देश की तरक्की में भागीदार बनें।
शिक्षा राज्यमंत्री श्री देवनानी ने आज सिविल लाईन्स स्थित डिजाईन ईकोल काॅलेज में युवाओं को मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की तरक्की की सर्वाधिक जिम्मेदारी उसके युवाओं पर होती है। युवा मतदान अवश्य करें। मतदान से पूर्व उन्हें यह सोचना चाहिए कि कौनसा दल राष्ट्रवाद और राष्ट्र को सर्वोपरि रखकर आगे बढ़ रहा है। युवा राष्ट्रवाद के हित में मतदान करें।
उन्होंने कहा कि युवा देश के जिम्मेदार नागरिक और जागरूक मतदाता के रूप में अपने आप को स्थापित करें। शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि पिछले चार सालों में देश और प्रदेश का तेजी से विकास हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की छवि एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरी है। डोकलाम पर चीनी सेना को जवाब हो या पाकिस्तान में सर्जीकल स्ट्राईक । हमने देश की तरफ उठने वाली हर एक अगुंली को मुंहतोड जवाब दिया है।

अजमेर उत्तर के प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ता जुटे जनसम्पर्क में
अजमेर 22 जनवरी। अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड व बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर जनसम्पर्क कर क्षेत्रवासियों को लोक सभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने का आग्रह कर रहे है।
वार्ड 48 में बूथ संख्या 11 व 90 से सम्बंधित क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्मी यादव, सरोज चैधरी, रविना, कौशल्या, नीलू आदि ने जनसम्पर्क कर क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। वार्ड संख्या 60 बूथ संख्या 69 में शिवसागर काॅलोनी, चोधरी काॅलोनी, जीवनदीप काॅलोनी में गोरी नगर, जम्भेश्वर नगर, अम्बेविहार आदि क्षेत्रों भाजपा कार्यकर्ता गौरव अग्रवाल, दिव्यप्रकाश, सुल्तान, जगदीश गुर्जर, बालकिशन, रिकी पंवार, त्रिलोक तम्बोली, कालू माली, हर्ष वर्मा, जितेन्द्र राठौड़, नागर, गणपत आदि कार्यकर्ताओं ने जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।
इसी प्रकार वार्ड 4 में भाजपा कार्यकर्ता महेश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, हरि प्रजापति आदि ने क्षेत्र में घर-घर जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी लाम्बा के लिए मत व समर्थन मांगा। वार्ड 49 में आज पार्षद महैन्द्र जादम के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 101 व 102 में भोंपो का बाड़ा मीठा कुआ, नायक बस्ती, राधे भट्ट वाली गली, श्मशान रोड़ पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क में नोरतमल गहलोत, देवीलाल, तुलसीराम बागड़ी, रामपाल, विष्णु कच्छावा, देवेन्द्र जादम, रामचन्द्र, फूलसिंह, छगन राणा आदि भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।
वार्ड 2 में नरसिंहपुरा, दयानन्द काॅलोनी, न्यू गीता काॅलोनी क्षेत्र में पार्षद ज्ञान सारास्वत, सोहनलाल यादव, कानजी गुर्जर, श्रवण गौड आदि कार्यकर्ताओं ने जनसम्पर्क किया। वार्ड 57 में केशव नगर एवं गोविन्दपुरम काॅलोनी में पार्षद दीपेन्द्र लालवानी, ओमप्रकाश छुगानी, उम्मेदसिंह, पीराराम, दिनेश साजनानी, ओमप्रकाश हीरानंदानी, नितेश आशुदानी आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा को विजयी बनाने की अपील क्षेत्रवासियों से की। वार्ड 58 में आज पार्षद प्रकाश मेहरा ने करणी नगर, विनायक नगर, पंचशील हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी व पायलेट नगर में भाजपा कार्यकर्ता एस.एन. चैरसिया, भरत ओझा, सुनील लालवानी, सचिन सोनी आदि के साथ क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसम्पर्क किया।

error: Content is protected !!