अजमेर 22 जनवरी भारत विकास परिषद युवा शाखा अजमेर द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को महावीर सर्किल पर मेरा वोट मेरा अधिकार, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो ,जन-जन की यही पुकार वोट डालो अबकी बार, आपका मतदान लोकतंत्र की जान जैसे स्लोगन लिखित विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता पोस्टर और स्टीकर ऑटो रिक्शा और चौपहिया वाहनों पर लगाए गए युवा शाखा के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के संयोजक संदीप गोयल ने बताया कि आगामी 29 जनवरी को लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदाताओं को जागरुक करने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद युवा शाखा विभिन्न कार्यक्रम आगामी दिनों में करेगी जिसमें 500 से अधिक वाहनों पर पोस्टर और स्टीकर लगाने सहित और कार्यक्रम भी शामिल है इस कार्यक्रम के क्रम में आज 100 से अधिक वाहनों पर स्टिकर और पोस्टर प्रेषित किए गए शाख के सचिव अनुज गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के मन में मतदान के प्रति सकारात्मक भाव उत्पन्न करना है कार्यक्रम में सचिव अनुज गर्ग उपाध्यक्ष रौनक सोगानी लोकेश बंसल बंटी कच्छावा विनय मंगल मोहित बंसल विकास पालीवाल राकेश गोयल उपस्थित रहे
संदीप गोयल
9352004484