अजमेर । अजमेर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ रघु शर्मा की ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेसियों ने अजमेर शहर महिला कांग्रेस कमेटी की पुर्व अध्यक्ष श्रीमती कामना मिश्रा के नेतृत्व में केक काटकर जश्न मनाया ।
इस अवसर पर अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री गिरिधर तेजवानी ,महासचिव शिव कुमार बंसल,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी IT सेल के सदस्य अनुपम शर्मा ,मनीष शर्मा, इंडियन नेशनल कांग्रेस बिग्रेड के जिला अध्यक्ष असलम खान ,मुनव्वर खान कायमखानी, मनीष सेन,राघव मिश्रा, मुक्ता यादव ,अमन अग्रवाल, देवेश अग्रवाल,यामिनी नंदा, सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।