हमसफर एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन

उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी साप्ताहिक राजस्थान
हमसफर एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन
वाया मावली जं., चन्देरिया, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर एवं अलवर संचालित होगी
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी साप्ताहिक राजस्थान हमसफर एक्सप्रेस नई रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है।
गाडी संख्या 22985, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक राजस्थान हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 24.02.18 से प्रत्येक शनिवार से उदयपुर सिटी से 23.10 बजे रवाना होकर रविवार को 12.15 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22986, दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी साप्ताहिक राजस्थान हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 25.02.18 से प्रत्येक रविवार से दिल्ली सराय रोहिल्ला से 16.20 बजे रवाना होकर सोमवार 04.55 बजे उदयपुर सिटी पहुचेगी।

राजस्थान हमसफर रेलसेवा की नियमित समय-सारणी निम्नानुसार होगीः-

22985, उदयपुर सिटी-दिल्ली
सराय रोहिल्ला राजस्थान हमसफर एक्सप्रेस स्टेशन 22986, दिल्ली सराय रोहिल्ला -उदयपुर सिटी राजस्थान हमसफर एक्सप्रेस
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
– 23.10 (षनि) उदयपुर सिटी 04.55 (सोम) –
00.08 00.10 मावली जं. 04.00 04.02
01.33 01.35 चन्देरिया 02.38 02.40
02.13 02.15 भीलवाड़ा 01.23 01.25
04.45 04.55 अजमेर 23.20 23.30
07.05 07.20 जयपुर 21.05 21.15
09.16 09.19 अलवर 18.51 18.54
12.15 – दिल्ली सराय रोहिल्ला – 16.20 (रवि)

इस रेलसेवा में 16 थर्ड एसी एवं 02 पावर कार सहित कुल 18 डिब्बें होगें।

वरिष्ठ जन संपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!