श्याम मंदिर में रंगीला फागण महोत्सव कल से

ब्यावर, 19 फरवरी। श्री श्याम परिवार की ओर से आयोजित नवां रंगीला फागण महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सात दिवसीय महोत्सव की शुरुआत बुधवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ से होगी। संयोजक सुमित सारस्वत ने बताया कि फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री श्याम मंदिर में 27 फरवरी तक महोत्सव का आयोजन होगा। बुधवार को सायं 7 बजे से रामायण मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। 22 फरवरी को कृष्ण राधिका मंडल द्वारा सत्संग, 23 फरवरी को किशोरी सखी मंडल द्वारा भजन, 24 फरवरी को श्री श्याम ज्योत अखंड पाठ, 25 फरवरी को श्याम परिवार द्वारा भजन संकीर्तन, 26 फरवरी को प्रात: 8.15 बजे से श्याम शोभायात्रा, दोपहर 12.15 बजे से बाबा का पंचामृत अभिषेक, रात्रि 8 बजे से विशाल भजन संध्या, 27 फरवरी को बालाजी महिला मंडल द्वारा होली रसिया फाग आयोजन होगा। ग्यारस के दिन नगर में निकलने वाली बाबा की भव्य शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक संगठन शामिल होंगे। जयपुर से आए कलाकार खाटू नरेश की भव्य झांकी सजाएंगे। सुनील कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सात दिवसीय महोत्सव को अंतिम रूप दिया गया। मंदिर को सतरंगी रोशनी व पर्दों से आकर्षक रूप में सजाया जा रहा है। बाबा को प्रतिदिन विशेष प्रसाद का भोग लगेगा। आयोजन की भव्यता के लिए परिवार के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। श्याम परिवार के मुकेश गर्ग, दिलीप खत्री, श्याम सिंहल, राधेश्याम प्रजापति, निशांत मंगल, विकास शर्मा, विनेश कौशिक, मनोज शर्मा, पुनीत बंसल, गौरव गर्ग, संस्कार मंगल व अन्य सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।

error: Content is protected !!