धूमधाम से मनाएंगें नवां रंगीला फागण महोत्सव

श्री श्याम मंदिर में 21 से 27 फरवरी तक होंगे कई आयोजन
ब्यावर, 13 फरवरी। श्री श्याम परिवार की ओर से नवां रंगीला फागण महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव आयोजन को लेकर फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री श्याम मंदिर में सुनील कौशिक की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सुमित सारस्वत ने तीन दिवसीय उत्सव को सात दिवसीय महोत्सव के रूप में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी ने सहमति देते हुए हर्ष जताया। सारस्वत ने बताया कि इस बार बाबा श्याम का नवां रंगीला फागण महोत्सव आगामी 21 से 27 फरवरी तक मनाया जाएगा। सात दिन तक मंदिर प्रांगण में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्यारस के दिन नगर में बाबा की भव्य शोभायात्रा व विशाल फाग महोत्सव का विशेष आयोजन होगा। इसके अलावा सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या, श्याम ज्योत अखंड पाठ, पंचामृत अभिषेक, महाआरती, श्याम संकीर्तन, होली रसिया जैसे कार्यक्रम भी होंगे। महोत्सव के लिए शहर के सभी धार्मिक मंडलों व संस्थाओं को आमंत्रित किया जाएगा। मंदिर को सतरंगी रोशनी व पर्दों से आकर्षक रूप में सजाया जाएगा। बाबा को प्रतिदिन विशेष प्रसाद का भोग लगेगा। आयोजन की भव्यता के लिए परिवार के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। बैठक में मुकेश गर्ग, दिलीप खत्री, श्याम सिंहल, राधेश्याम प्रजापति, निशांत मंगल, विकास शर्मा, विनेश कौशिक, मनोज शर्मा, गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, अंकुर मित्तल, पुलकित सिंहल, विजय मंडोरा, मयंक सिंहल, संस्कार मंगल, मनोज अग्रवाल, सुनील सिंहल, मुकेश गुप्ता, अशोक गोयल, चिराग गर्ग व अन्य सदस्य शामिल थे।

error: Content is protected !!