जैन सोशल ग्रुप का स्कूली छात्राओं के लिए पेड मैन फिल्म शो

अजमेर, 20 फरवरी, 2018
जैन सोशल ग्रुप की ओर से आज सिने मॉल में पेड मैन फिल्म शो का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सरकारी स्कूल की छात्राओं को यह फिल्म दिखायी जाऐगी। ग्रुप के अध्यक्ष संजय सोनी ने बताया कि इसमें राजकीय महिला उच्च माध्यमिक विद्यालय, आदर्श नगर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आंतेड़, विवेकानन्द मॉडल स्कूल, ज्ञानम संस्थान, नोबल स्कूल वैशाली नगर, भाग्य मातेश्वरी स्कूल सरावगी मोहल्ला, अजमेर की छात्राऐं होंगी। स्कूलों से संम्पर्क करने के लिए ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष इंदू जैन ने सराहनीय सहयोग किया। इसके अलावा फिल्म शो को आयोजित करने के लिए अरूण-निलम सेठी, रेमश-कल्पना बड़जात्या, सुनिल वर्षा काला, राजकुमार-मधु बिलाला, अनिल-शोभा दोषी, संदीप-इंदू जैन, मनोज- रूपश्री, सुनिल-प्रमिला, मोहन-कनक आदि भी सहयोग कर रहे है। अनिल पाटनी ने बताया कि 350 से भी अधिक छात्राओं को यह फिल्म शो दिखाया जा रहा है। शो सवेरे 9 बजे का होगा। पेडमैन की कहानी तमिलनाडु के अरूणाचलम मरूगनाथम की जिंदगी से जुड़ी है, जिसने महिलाओं को सस्ते दामों में सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने के लिए खूब जद्दोजहद की।
संजय सोनी ने बताया कि इससे पूर्व फिल्म बाहुबली का चैरिटी शो भी आयाजित किया गया, जिससे प्राप्त राशि को समाज कल्याण में लगाया गया। ग्रुप इस प्रकार की गतिविधियों में सक्रिय रहते हुऐ टोल्फा, बघिर विद्यालय, चिकित्सा शिविर, अनाथ आश्रम आदि कई जगहों पर सहयोग कर चुका है।

(अनिल पाटनी)
सदस्य, जैन सोशल ग्रुप, अजमेर
9829215242

error: Content is protected !!