अ.भा.साहित्य परिषद् की जिला कार्यकारिणी घोषित

कुलदीप सिंह बने अध्यक्ष और गोविन्द भारद्वाज महामंत्री

अजमेर/सभी भारतीय भाषाओं के लेखकों और मनीषियों की संस्था अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की अजमेर जिला ईकाई की कार्यकारिणी की घोषणा गुरूवार 22 मार्च को हुई। इसमें साहित्यसेवी कुलदीप सिंह रत्नू को अध्यक्ष और बाल साहित्यकार गोविन्द भारद्वाज को महामंत्री बनाया गया है। परिषद् के प्रदेश संगठन मंत्री विपिनचन्द्र पाठक एवं प्रदेशाध्यक्ष डॉ अन्नाराम शर्मा की सहमति से प्रान्त उपाध्यक्ष उमेश कुमार चौरसिया के सानिध्य में घोषित इस समिति में वेदविज्ञ एवं साहित्यविद् डॉ बद्रीप्रसाद पंचोली तथा कवि-कथाकार राम जैसवाल संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन करेंगे।
राज्य की इस 55वीं ईकाई में डॉ अनिता खुराना एवं डॉ बृजेश माथुर को उपाध्यक्ष, डॉ ध्वनि मिश्रा, डॉ पूनम पाण्डे और छाया को महिला मंत्री, जयदेव को संयुक्त मंत्री, डॉ दुष्यन्त पारीक को संगठन मंत्री, देशवर्धन सिंह रांकावत व श्रुति गौतम को सह मंत्री, लोकेश सिंह को कोषाध्यक्ष तथा डॉ विष्णु दŸा शर्मा को प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। डॉ राजेश शर्मा, डॉ सुरेश सान्दू, डॉ सुनिता जैन, प्रदीप गुप्ता और सोहन दान भूतास कार्यकारिणी सदस्य होंगे। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ बद्रीप्रसाद पंचोली ने कहा कि अखिल भारतीय साहित्य परिषद् देशभर में 900 से अधिक ईकाईयों के साथ सबसे बड़ी साहित्यिक संस्था के रूप में कार्य कर रही है। इस वर्ष भाषायी साहित्य और युवा रचनाकारों के प्रोत्साहन हेतु परिषद् विशेंष अभियान चलाएगी।

कुलदीप सिंह रत्नू
जिला अध्यक्ष संपर्क-9414982406

error: Content is protected !!