10 अप्रेल के भारत बंद के मद्देनजर सीएलजी की बेठक सम्पन्न

केकड़ी
सीएलजी की बैठक वृत्त निरीक्षक नेमीचंद चौधरी व नायब तहसीलदार रमेश विजयवर्गीय व रामराज मीणा के सानिध्य में संपन्न हुई ।
बैठक में वृत्त निरीक्षक नेमीचंद चौधरी ने सदस्यों से पुलिस अधीक्षक अजमेर के निर्देशानुसार 10 अप्रैल के भारत बंद के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील सभी सीएलजी सदस्यों से की| चौधरी ने कहा कि वैसे अभी आधीकारीक घोषणा किसी भी संगठन ने नहीं की लेकिन सोशल मीडिया पर चल रहे घटनाक्रम के मद्देनजर सभी सदस्य नगर की शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें,इसी प्रकार 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती व 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती समारोह पर भी व्यवस्था में सहयोग करे। नगर की यातायात व्यवस्था के बारे में वृतनिरीक्षक चौधरी ने कहा कि पुलिस कर्मियों की कमी के कारण यह सुचारू नही हो पा रही है ।
बैठक में पूर्व पार्षद बद्री लाल माली बलराज मेहरचंदानी,प्रेमचंद पाांड्या,रामेश्वर लालमूंदड़ा, सुुुरेश सेन ,एडवोकेट मो सईद नकवी,एडवोकेट हेमन्त जेन,एडवोकेट नवलकिशोर पारीक,गोपीचंद चौधरी, दशरथ साहू, हीराचंद खुटेटा,चांदमल जैन,महेश बोयत, कमल सांखला,सज्जू मंसूरी सहित कई सदस्य मौजूद थे।

error: Content is protected !!