चेटीचण्ड पखवाड़े के धार्मिक आयोजनों का समापन सम्मान समारोह

सिन्धी भाषा मान्यता दिवस पर लिया संकल्प
अजमेर 09 अप्रैल। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में शहर की विभिन्न क्षेत्रीय सिंधी पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों के आपसी सहयोग से चेटीचंड महापर्व पखवाडे में चौथी बार 17 दिवसीय महोत्सव के रूप में आयोजित किया गया। चेटीचण्ड पखवाड़े के सफल आयोजन के लिये समिति की ओर से रसोई बैंक्वट हॉल स्वामी कॉम्पलेक्स में सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों को श्रेष्ठतम सहयोग के लिये स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जतोई दरबार के भाई फतनदास ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि ऐसे महोत्सव में युवाओं की भागीदारी बहुत सराहनीय है व सफल आयोजन के लिये सभी कार्यकर्ता साधुवाद के पात्र है।
महोत्सव में 27 पुरस्कार वितरित किये गये जिनमें सभी सामाजिक संस्थाओं, पूज्य झूलेलाल मन्दिरों की कमेटियों सहित मौहल्ला पंचायतों का पखवाड़े में अलग अलग प्रदर्शन करने पर और पखवाड़े के अंतर्गत रक्तदान आयोजन में रक्त का दान करने वाले रक्तदाताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। फोटोग्राफर महेश मूलचन्दानी के विशेष सहयोग के लिये पुरस्कृत किया गया।
सिन्धी भाषा मान्यता दिवस की पूर्व संध्या पर हुई संगोष्ठी
10 अप्रेल 1967 को संविधान की 8वीं अनुसूची में सम्मिलित सिन्धी भाषा की मान्यता के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में विद्यार्थियों और युवाओं को जोडकर आयोजन किये जा रहे है। सिन्धी विषय लेकर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार व राजस्थान सिन्धी अकादमी के सहयोग से सुविधायें उपलब्ध कराये जा रहे है। संगोष्ठी में वरिष्ठ समाजसेवी राम मटाई, सिन्धी शिक्षा समिति अध्यक्ष भगवान कलवाणी, नारायणदास थदाणी व जोधा टेकचन्दाणी ने विचार प्रकट किया गया और सिन्ध से आये बुजूर्गगणों से सिन्ध के अनुभवों के साथ गौरवमयी इतिहास की जानकारी दी। उन्होने इस अवसर पर सिन्धी भाषा का उपयोग बढ़ाने का भी संकल्प दिलाया।
विभिन्न समिति का हुआ सम्मान
सिन्धी समाज महासमिति, भारतीय सिन्धु सभा, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशाील, झूलेलाल मन्दिर चौरसियावास रोड, आदर्श सिन्धी पंचायत-आदर्श नगर, सिन्धी विकास समिति-चंद्रवरदायी नगर, सिन्धु सोसाइटी मदार, सिन्धु धारा संगीत समिति, हरिभाऊ उपाध्याय नगर विकास समिति, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, सिन्धी सोशल वेल्फेयर सोसाइटी मदार, नवयुवक सेवा मण्डल-आशागंज, पूज्य सिन्धी पंचायत-धोलाभाटा, सिन्धी सोशल वैलफेयर सोसाइटी कोटडा, हरिभाउ सिन्धी सेवा समिति, सिन्धी लेडिज क्लब अजमेर, स्वामी दांदूराम साहेब दरबार, हालाणी दरबार, सतगुरू कॉलोनी के चन्द्रप्रकाश रूपाणी, वेस्टर्न रेल्वे सिन्धु सभा, विभिन्न विद्यालयों में संत कंवरराम, स्वामी सर्वानन्द व हरीसुन्दर विद्यालय सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि का सम्मान किया गया।
कार्यक्रमों में समन्वयक समिति के कंवल प्रकाश किशनानी, भगवान कलवाणी, गिरधर तेजवाणी, हरी चन्दनानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, जगदीश अबिचंदाणी, राधाकिशन आहूजा, जी.डी. वृदांणी, प्रकाश जेठरा, मोहन तुलसियाणी, नारायण सोनी, पूर्व पार्षद वासुदेव कुंदनाणी, खेमचन्द नारवाणी, मंघाराम भिरयाणी, महेश टेकचंदाणी, मनीष ग्वालाणी, जयप्रकाश मंघाणी, दयाल नवलाणी, उतम गुरबक्षाणी, लाल नाथाणी, किशोर टेकवाणी, जयकिशन वतवाणी, किशोर टेकवाणी, प्रेम केवलरामाणी, अजीत मूलाणी, अनिल आसवाणी, ईसर भम्भाणी, प्रकाश छबलाणी, सिन्धी लेडीज क्लब की अध्यक्ष दिशा किशनाणी, नेहा जयसिंघाणी, पूनम जैनाणी, गीता मटाई, ज्योति मूरजाणी, प्रियंका, कविता शर्मा, शकुंतला अछरिया सहित कई महिला सदस्य उपस्थिति थी।

कंवल प्रकाश किशनानी
समन्वयक
मो. 9829070059

error: Content is protected !!