मैराथन में युवाओं के साथ बुजुर्गो ने भी लगाई दौड़

अजमेर 11 मई। सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 852वीं जयन्ती के अवसर पर शुक्रवार को शहर में ऐतिहासिक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ में भारी संख्या में जहां युवा पीढ़ी ने भाग लिया वहीं बुजुर्गो ने भी अपनी सहभागिता निभाई। दौड़ में हाड़ी रानी महिला बटालियन की महिला जवान, राजस्थान पुलिस के जवान साथ साथ जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र से जुड़े विभिन्न खेलों के पुरुष एवं महिला खिलाडि़यों ने लगभग 4 किलोमीटर लम्बी मैराथन दौड़ में भाग लिया।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान मैराथन दौड़ का शुभारम्भ पटेल मैदान से महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ने झण्डी दिखाकर किया। मैराथन दौड़ पटेल मैदान से प्रातः 6 बजे शुरू हुई जो पटेल स्टेडियम के मुख्य द्वार से प्रारम्भ होकर अग्रसेन चौराहा, आगरा गेट चौराहा, गणेश मन्दिर नया बाजार चौपड़, चूड़ी बाजार, जी.पी.ओ. गांधी भवन चौराहा, कचहरी रोड, स्वामी कॉम्पलेक्स, इंडिया मोटर चौराहा, अग्रसेन चौराहा, सूचना केन्द्र के सामने होते हुए पुनः पटेल स्टेडियम पर सम्पन्न होगी। दौड़ के अंतर्गत सबसे पहले 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को अतिथीयों ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। दूसरे ग्रुप में 16 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के पुरूष एवं महिलाओं की दौड़ शुरू हुई। दौड़ में 60 वर्ष और उससे ऊपर आयु वर्ग की बुजुर्गो के लिये दौड़ शुरू की गयी। बुजुर्गो की दौड़ स्टेडियम से शुरू होकर आगरा गेट चौराहा पहुंची और पुनः वापस इसी मार्ग से स्टेडियम पर सम्पन्न हुई। दौड़ के दौरान यातायात पुलिस की व्यवस्था सराहनीय रही जहां पुरे मार्ग पर पुलिसकर्मीयों ने धावक धाविकाओं को मार्ग निर्देशित भी किया। दौड़ के साथ एम्बुलेंस भी साथ-साथ चली। दौड़ के पूरे मार्ग पर जहां यातायात को संचालित करने के लिये यातायात विभाग की समुचित व्यवस्था रहे। पूरी दौड़ के दौरान आयोजन समिति से जुड़े विभिन्न कार्यकर्ता जगह-जगह पर धावकों के मार्गदर्शन के लिये उपलब्ध रहें।
मैराथन का मूल उद्देश्य बड़े हो या बच्चे, अफसर हो या कर्मचारी, स्त्री हो या पुरूष सभी ने इस दौड़ में भाग लिया। अजमेर, स्वास्थ्य, राष्ट्र भावना और पर्यावरण के प्रति अपना सरोकार करते हुये पुरूष वर्ग में प्रथम नारायण गुर्जर, द्वितीय हाबुराम जाट, तृतीय रविन्द्र सिंह रहे। वहीं महिला वर्ग में प्रथम गीता, द्वितीय सन्तोष और तृतीय मिनाक्षी रही। बालक वर्ग में 16 से कम आयु में प्रथम शंकर कुमार, द्वितीय प्रवीण कुमार और तृतीय भगवान सिंह रहे। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम किरण शर्मा, द्वितीय चेष्ठा सिंह और तृतीय जान्हवी रही। वहीं वरिष्ठ नागरिक पुरूष वर्ग में प्रथम रमेश चन्द्र उपाध्याय, द्वितीय रतन सिंह और तृतीय सुभाष चांदना रहे एवं वरिष्ठ नागरिक महिला वर्ग में प्रथम श्रीमती पुजा क्षेत्रपाल रही। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये गये।
इस दौड़ में सी.आर.पी.एफ. के गु्रप सेन्टर प्रथम एवं द्वितीय के जवान प्रशिक्षणार्थी हाड़ी रानी महिला बटालियन की महिला जवान, राजस्थान पुलिस के जवान, सेना के जवान, जी.आर.पी. के जवान, जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र से जुड़े विभिन्न खेलों के पुरुष एवं महिला खिलाड़ी, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं व सेना के जवानों ने भाग लिया। समापन पर अजमेर डेयरी की ओर से सभी धावकों को दूध उपलब्ध कराया गया।
आयोजन समिति की ओर से दौड़ में प्रत्येक वर्ग के प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को 12 मई को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह तारागढ़ पर स्थित पृथ्वीराज स्मारक पर सांय 5 बजे पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
मुख्य कार्यक्रम 12 मई शनिवार को
सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 852वीं जयंति के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम 12 मई शनिवार को तारागढ़ स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक पर भव्य देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री कालीचरण शर्राफ और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी विजेताओं खिलाडि़यों व संस्थाओं का सम्मान किया जायेगा।
इस अवसर पर सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भारत विकास परिषद पृथ्वीराज शाखा द्वारा पुरस्कृत भी किया जायेगा। पर्यटन विभाग द्वारा इस बार नये व आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। यह सभी कार्यक्रम नगर निगम अजमेर, अजमेर विकास प्राधिकरण, अजमेर डेयरी, पर्यटन विभाग, पृथ्वीराज एतिहासिक एवं सांस्कृतिक शोध केन्द्र, म.द.स. विश्वविद्यालय, सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति द्वारा आयोजित किये जा रहे है।
प्रतिभागियों के विजेताओं को मिलेगें पुरस्कार व मेडल
रंगरंगीलों कूडादान चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम ग्रुप में अक्षय माहेश्वरी प्रथम, पलक शर्मा द्वितीय और रिद्धी शर्मा तृतीय रही। द्वितीय ग्रुप में दिव्या दुलार प्रथम, रक्षित शर्मा द्वितीय रही। वहीं तृतीय ग्रुप में अस्मिता शर्मा प्रथम, प्रियंका शर्मा द्वितीय और ज्योति शर्मा व आयुशी प्रजापति तृतीय रहे।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान हॉकी लीग प्रतियोगिता में विजेता वारियर्स एकादश नसीराबाद के चरणजीत सिंह, परवीन, भवंत, शिवदाशन, तीर्की, दीपक, राजकुमार, एच. खान, नरेश, अजेश, उपय, राजू, मुर्गप्पा, वासू, डिजील, सलीम एवं उपविजेता हॉकी अजमेर के विक्रम सिंह राठौड़, नवदीप सेन, विक्रम सिंह, खुश जैन, उदयप्रताप सिंह, नदीम खान, साहिल चंदेल, दानेश पतावत, सुशील दार, किरत छाबड़ा, अमन शर्मा, अमोल शर्मा, प्रेम चेनानी, उत्कृष यादव, तोकिर खान, नोफिल खान को सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण के वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक नन्दकुमार शर्मा, तकनीकि अधिकारी देवेन्द्र झाला, सत्यनारायण सेन, बलराज चौहान, आशिक अली, कुलदीप सिंह शेखावत, राकेश यादव एवं अंजना लवानिया को भी सम्मानित किया जायेगा।
देशभक्ति एकल गान प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में प्रथम संत दादूदयाल स्कूल के नक्षत्र त्यागी, द्वितीय एचकेएच विद्यालय के समग्र वैद्य और तृतीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहाखान की अंजली रही। वहीं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैशाली नगर की तनवीर, द्वितीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर की ज्योति प्रजापत और तृतीय मथुरा प्रसाद गुलाब देवी की कुमारी ललिता को सम्मानित किया जायेगा। वहीं निर्णायक कला अंकूर की सोनू माथुर और काव्या मकवाना को भी सम्मानित किया जायेगा।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान रंगभरो प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में ईस्ट पॉइन्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रियंका रावत व सेंट मेरी कान्वेंट उच्च माध्यमिक विद्यालय के आरिश पहले, सेंट पॉल उच्च माध्यमिक विद्यालय के चन्द्रभान सिंह दूसरे और सेंट मेरी कान्वेंट उच्च माध्यमिक विद्यालय की अक्षरा माहेश्वरी तीसरे और वरिष्ठ वर्ग में सेंट मेरी कान्वेंट उच्च माध्यमिक विद्यालय दिव्या अलवानी पहले स्थान पर, पर्ल गिल दूसरे और तीसरे स्थान पर ईस्ट पॉइन्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय की नेहा राजोरिया को सम्मानित किया जायेगा। वहीं राजकीय केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की यामिनी जिरोतिया और राजकीय केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय वैशाली नगर के रवि कुमार माली को भी सम्मानित किया जायेगा। निर्णायक मण्डल में डॉ. अनुपम भटनागर, डॉ. अमित राजवंशी और राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान के प्रहलाद शर्मा को सम्मानित किया जायेगा।
योग शिविर में योग प्रशिक्षक श्रीमती योगबाला वैष्णव और उनके सहयोगी प्रदीप सेन को सम्मानित किया जायेगा।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान चतुर्थ शूटिंग व तीरंदाजी प्रतियोगिता में चलवैयजन्ती भानू प्रताप सिंह को प्रदान की जायेगी। 10 मीटर एयर रायफल आई.एस.एस.एफ. पुरूष सीनियर में प्रथम जयदीप सिंह, द्वितीय लेखराज गुर्जर, तृतीय मोहम्मद सहवाज। 10 मीटर एयर रायफल एन.आर. पुरूष जुनियर में प्रथम उज्जवल टांक, द्वितीय योगेन्द्र जाट, तृतीय अरविन्द सिंह शेखावत। 10 मीटर एयर पिस्टल आई.एस.एल.एफ. पुरूष में प्रथम रणवीर सिंह राठौड़, द्वितीय विरेन्द्र सिंह, तृतीय मोती सिंह। 10 मीटर एयर पिस्टल आई.एस.एस.एफ. पुरूष जुनियर में प्रथम भानुप्रताप सिंह खंगारोत, द्वितीय सम्भव जैन, तृतीय अश्विनी गौड़। 10 मीटर एयर रायफल एन.आर. लिटिल चैम्प में प्रथम नन्दनी अग्रवाल, द्वितीय माया गोयल, तृतीय दक्ष्यस्वी वर्मा और सांत्वना पुरस्कार से मृदुल भारद्वाज। 70 मीटर डबल तीरंदाजी रिकर्व प्रतियोगिता में प्रथम विपिन कुमार शुक्ला। लिटिल चेम्प में प्रथम वंशीका बोरा, द्वितीय लक्षिता राठौड़ व लक्षिता कंवर। 50 मीटर इण्डियन राउण्ड प्रतियोगिता प्रथम दुर्गेश सिंह, द्वितीय लोकेन्द्र सिंह राठौड़, तृतीय पृथ्वीराज सिंह राठौड़। 10 मीटर एयर रायफल पत्रकार और वकील प्रतियोगिता में प्रथम सुरेश लालवानी, द्वितीय उपेन्द्र शर्मा और तृतीय नरेन्द्र भारद्वाज। 10 मीटर एयर पिस्टल पत्रकार और वकील एन.आर. प्रतियोगिता में प्रथम जय माखिजा, द्वितीय रमेश और तृतीय दिलीप शर्मा। वरिष्ठ नागरिक प्रतियोगिता में प्रथम लखपत सिंह, द्वितीय महेन्द्र विक्रम सिंह, तृतीय अमर सिंह रहे। वहीं एडवोकेट की प्रतियोगिता में प्रथम मालू सिंह को सम्मानित किया जायेगा। इस पूरी प्रतियोगिता में करणी शूटिंग के डायरेक्टर हिम्मत सिंह राठौड़ व आरचरी तीरंदाजी के कोच वी.के. शुक्ला, राजेन्द्र सिंह भाटी और जीतमल सिंह नरूका को एवं शूटिंग प्रतियोगिता में मनोज शर्मा व नदीम मंसूरी को भी सम्मानित किया गया।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति
9829070059

error: Content is protected !!