समस्त राजस्थान सेन समाज अधिकार रैली जयपुर में 22 मई को

अजमेर| समस्त सेन समाज अधिकार रैली का आयोजन जयपुर में 22 मई मंगलवार को किया जा रहा है इस रैली के माध्यम से समस्त सेन समाज अपनी एकता का परिचय देंगे सेन समाज राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला प्रभारी व नारायणी सेना के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष सेन ने बताया कि इस रैली में अजमेर जिले से बड़ी संख्या में सेन समाज के लोग अपने निजी वाहनों से इस रैली में भाग लेंगे | सेेन बताया कि अधिकार महाकुंभ मेे समस्त सेन समाज इसमें कोई विशेष संगठन की तरफ से या नेतृत्व नहीं कर रहा है इस रैली में समस्त सेन समाज नेतृत्व करेगा| सेन समाज के राजनीतिक आर्थिक सामाजिक शैक्षणिक और महिलासशक्तिकरण हेतु 22 मई को मानसरोवर के शिप्रा पंथ स्थित हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड पर समस्त सेन समाज संगठनों द्वारा अधिकार महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है समाज की एकता सामाजिक और स्वाभिमान के अधिकार की मांग की आवाज बुलंद करने के लिए अपने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता और उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे रैली की तैयारियों को लेकर सेन समाज के राष्ट्रीय संरक्षक सुनील जी गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद गांधी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश मारू महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमन सेन अजमेर से प्रदेश सचिव हरि सेन जिला प्रभारी मनीष सेन नारायणी सेना जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सूरजमल सेन राष्ट्रीय नाई महासभा जिला अध्यक्ष दिलीप बडगूजर अपने अपने स्तर पर तैयारियों में रैली को अंतिम रूप दे रहे हैं | रैली का उद्देश्य जनसंख्या के आधार पर राजनीतिक भागीदारी, रणवीर सहाय वर्मा की वर्गीकृत रिपोर्ट को लागू करना या कपूर ठाकुर फार्मूला लागू करना, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन के अंतर्गत सेन समाज की बालिकाओं के लिए छात्रावास के लिए भूखंड की घोषणा करना, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के मनोनीत सदस्यों की संख्या बड़ा 9 की जाए व साथ ही महिलाओं को 30% प्रतिनिधित्व की व्यवस्था की जाए आदि मांगे प्रमुख है|

error: Content is protected !!