बीकानेर (संवाद)। रानीबाजार स्थित फोर्टिज डीटीएम अस्पताल मं ह्दय रोगों के उपचार की नियमित सेवाएं प्रारंभ हो गई है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए अस्पताल के फसिलिटी डायरेक्टर ऋषि कपूर ने बताया कि अस्पताल में डॉ रामेश्वर विश्नोई अब नियमित सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि डॉ विश्नोई बिना चीर फाड इनवेसिव तकनीक से हार्ट अटैक,बाईपास ऑपरेशन के बाद ब्लॉक हुई नाडियों एवं शरीर से अन्य स्थानों पर नाडियों की सिकुडन यथा गुर्दा,पैरों,मिजेट्री आदि की सिकुडन को दूर करंगे। बीकानेर में पहली बार वाल्व में सिकुडन,दिल में छेद,ह्दय गति कम होने की स्थिति में निदान का परमानेंट पेसमेकर एवं ह्दय गति बढऩे के हालात में एआईसीडी जैसी जटिल प्रक्रियाओं का इलाज संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भामाशाह योजना और अन्य सरकार योजनाओं का लाभ भी रोगियों को मिलेगा। इस मौके पर अस्पताल अधीक्षक डॉ महेश दाधीच,डा तनवीर मालावत,डॉ डेनिस आदि भी उपलब्ध थे।