अजमेर 13 मई पर्यावरण संरक्षण प्रकल्प के अंतर्गत भारत विकास परिषद युवा शाखा अजमेर द्वारा इस वर्ष बड़े आकार के पक्षी परिंडे बनवाए गए हैं जिन्हें विभिन्न स्थानों पर लगाया जा रहा है । इसी क्रम में आज युवा शाखा द्वारा गांधी भवन चैराहे से जीपीओ के मध्य पेड़ों पर पक्षी परिंडे बांधे गए साथ ही शाखा द्वारा इन परिन्डों की देखरेख तथा इनमें समय-समय पर पानी भरने के लिए व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है प्रकल्प प्रभारी मोहित बंसल ने बताया कि इस वर्ष शाखा द्वारा 100 परिन्डे लगाने का निर्धारित किया गया था परंतु आवश्यकता को देखते हुए यह लक्ष्य बढ़ाकर 150 परिन्डों का किया गया है इसी क्रम में आज यह परिंडे बांधे गए हैं शाखा सचिव अनुज गर्ग ने बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ी है और समाचार पत्रों के माध्यम से भी लोगों में पक्षियों के प्रति संरक्षण का भाव उत्पन्न हुआ है शाखा हर वर्ष यह कार्यक्रम अप्रैल मई माह में करती है परंतु इस बार कुछ परिवर्तन करते हुए परिंडे बांटने के स्थान पर लगाने का सुनिश्चित किया गया है । इसी क्रम में भारत विकास परिषद मुख्य द्वारा महावीर उद्यान, वैशाली नगर, अजमेर पर पक्षी परिंडा वितरण कार्यक्रम रखा गया। क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर 50 पक्षी परिण्डे घर घर जाकर वितरित किये गए। आज के कार्यक्रम में संदीप गोयल ,देवेंद्र गर्ग, अमित अग्रवाल, बंटी कच्छावा , कुंज बिहारी बंसल, देवेश अग्रवाल, जीतमल चैहान विभोर गर्ग सहित शाखा के सदस्यों ने अपनी सहभागिता दी।