स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की सूची जारी

अजमेर 18 मई। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 24 मई को आयोजित दीक्षान्त समारोह के लिए वर्ष 2017 की बोर्ड परीक्षाओं में स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की सूची जारी कर दी है। माध्यमिक परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए कु. अर्चना मीना पुत्री श्री रामकेश मीना, विद्या भारती माध्यमिक विद्यालय, मानटाऊन, सवाई माधोपुर, सीनियर सैकण्डरी विज्ञान वर्ग में राजीव सिंह नरूका पुत्र श्री भंवरसिंह, डी.एस.एस.एकेडमिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल, गंगापुरसिटी, सवाई माधोपुर, सीनियर सैकण्डरी कला वर्ग में कु. एंजिलिना नागपाल पुत्री श्री मनीष नागपाल, लक्ष्यदीप सीनियर सैकण्डरी स्कूल, बूंदी और सीनियर सैकण्डरी वाणिज्य वर्ग में कु. कृति वर्मा पुत्री श्री पवन कुमार वर्मा, के.एम.डी. पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल, बरकत नगर, जयपुर को स्वर्ण पदक दिया जायेगा। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में ललित पाटीदार पुत्र श्री विजय कुमार पाटीदार, राजकीय श्री ई.एल.एन. वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, गनोड़ा जिला बांसवाड़ा, प्रवेशिका परीक्षा में कु. ज्योति प्रजापत पुत्री श्री घनश्याम कुम्हार, राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय, भानवरा जिला सवाई माधोपुर और माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा में अश्विन गुप्ता पुत्र श्री जगदीश चन्द्र गुप्ता, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चोहमेहला जिला झालावाड़ा को भी परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जायेगा।
माध्यमिक परीक्षा 2017 में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर कु. विजेता मीणा पुत्री श्री धर्मपाल मीणा, श्लोम अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय राजगढ, अलवर और तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से कु. ममता पुत्री श्री सुरेश चंद, श्री बी.सी. सरावगी आदर्श विद्या मंदिर तारानगर, चूरू और कु. मुस्कान शर्मा पुत्री श्री सत्यनारायण शर्मा, हैप्पी चिल्ड्रन स्कूल छबडा जिला बारां को रजत पदक दिया जायेगा। सीनियर सैकण्डरी विज्ञान वर्ग में द्वितीय स्थान के लिए संयुक्त रूप से कु. अंजलि जोशी पुत्री श्री विजय कुमार जोशी, पायोनियर सीनियर सैकण्डरी स्कूल गढी बांसवाड़ा, कु. युक्ता जोशी पुत्री श्री योगेश जोशी, स्प्रिंग्डेल्स सीनियर सैकण्डरी स्कूल सागवाड़ा जिला डूंगरपुर, कु. प्रियंका कुमावत पुत्री श्री रामस्वरूप कुमावत, सुप्रीम बाल भारती सीनियर सैकण्डरी स्कूल, हिंगोनिया जिला जयपुर, अरूण प्रसाद पुत्र श्री हनुमान प्रसाद, नवजीवन शिक्षण संस्थान ज्योति नगर, सीकर और तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से अमित कुमार पुत्र श्री सुरेन्द्र सिंह, संत कृपाल सीनियर सैकण्डरी स्कूल भरतपुर, मनोज कुमार पुत्र श्री दुर्गाराम, नवजीवन शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल ज्योति नगर, सीकर और सुमित अजमेरा पुत्र श्री धन्य कुमार जैन, एस.बी.एस. मेमोरियल सीनियर सैकण्डरी स्कूल, सबलपुरा, सीकर को रजत पदक दिया जायेगा। सीनियर सैकण्डरी वाणिज्य वर्ग में द्वितीय स्थान के लिए गौरव भोजवानी पुत्र श्री सुनील भोजवानी, यश विद्या मंदिर सीनियर सैकण्डरी स्कूल, हवा सड़क, जयपुर और तृतीय स्थान के लिए कु. सोनम शर्मा पुत्री श्री कृष्ण कुमार शर्मा, के.एम.डी. पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल, बरकत नगर, जयपुर। सीनियर सैकण्डरी कला वर्ग में द्वितीय स्थान पर कु. साक्षी जैन पुत्री श्री अनोखी लाल जैन, राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, लोहाड़िया जिला बांसवाड़ा, तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से देशराज मीना पुत्र श्री रमेश मीना, के.एम.डी. पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल, बरकत नगर, जयपुर व सचिन यादव पुत्र श्री मालीराम यादव, श्री कृष्णा विद्या मंदिर सीनियर सैकण्डरी स्कूल मनोहरपुरा, जयपुर को रजत पदक दिया जायेगा। इसी प्रकार प्रवेशिका परीक्षा में द्वितीय स्थान पर कु. निकिता पुत्री श्री दिनेश कुमार, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, कोटकासिम जिला अलवर, तृतीय स्थान के लिए हर्षित डुंखवाल पुत्र श्री विनोद कुमार डंुखवाल, श्री एस.एम.टी. वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, जसवंतगढ जिला नागौर। वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग में द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से कु. निशि कुमारी पाण्ड्या पुत्री श्री अजित पाण्ड्या, राजकीय श्री ई.एल.एन. वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, गनोड़ा जिला बांसवाड़ा व अभिजित सिंह दरिया पुत्र श्री रामनिवास दरिया, एस.एम.एस. ए.जी. राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, बिलोंची जिला जयपुर, तृतीय स्थान पर महेश चन्द्र पाटीदार पुत्र श्री गौतम लाल पाटीदार, राजकीय श्री ई.एल.एन. वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, गनोड़ा कनोरा जिला बांसवाड़ा। माध्यमिक व्यवसायिक में कु. वैशाली गुर्जर पुत्री श्री संजीव गुर्जर, राजकीय गर्ल्स सीनियर सैकण्डरी स्कूल, नसीराबाद, तृतीय स्थान पर नितेश राठौड पुत्र श्री कालू लाल मेहर, राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल चौहुमंहला पंचायत समिति डग जिला झालावाड़ को सम्मानित किया जायेगा।
उप निदेषक (जन सम्पर्क)

error: Content is protected !!