प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा

अजमेर 20 मई भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 3 जून को स्थानीय जवाहर रंगमंच पर विराट प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश की कार्य योजना के अनुसार इस प्रबुद्धजन सम्मेलन के लिए कार्य योजना समिति का गठन किया गया है जिसमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सोमरतन आर्य को संयोजक तथा उपाध्यक्ष सतीश बंसल एवं वरिष्ठ नेता डॉक्टर प्रियशील हाडा को सह संयोजक का दायित्व दिए जाने के साथ ही आयोजना समिति में आर्थिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश शर्मा व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवीण जैन व्यवसाय उद्योग प्रकोष्ठ अध्यक्ष रमेश चेलानी शिक्षक प्रकोष्ठ के यशोदानंदन चौहान बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राजू शर्मा विधि प्रकोष्ठ के मनोज डिडवानिया पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष करण सिंह चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ अशोक शर्मा के साथ ही सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख में प्रमुख रूप से सक्रिय लोगों मैं नवीन सोगानी तथा श्री उमेश गर्ग को सदस्य मनोनीत किया गया है जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि उपरोक्त प्रबुद्ध जन सम्मेलन के अंदर समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो इस हेतु आज जिला आयोजना समिति की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसके अंदर जिला आयोजन समिति के सभी सदस्यों के अतिरिक्त भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष भी मौजूद थे बैठक में तय किया गया कि आगामी 26 मई तक सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष एवं आयोजन समिति के सदस्य प्रबुद्धजन से संपर्क कर उन्हें सूचीबद्ध करेंगे तथा आगामी 27 मई को वृहद स्तर पर जिला बैठक में इसकी जानकारी देंगे जहां से आगे की रूपरेखा सुनिश्चित होगी दिनांक 27 मई को होने वाली बैठक में जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी ,विधायक, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी ,प्रकोष्ठों के संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित होंगे आज भी बैठक में भाजपा ने तय किया कि अजमेर महानगर के प्रमुख श्रद्धा केंद्रों से पूजनीय संतों व महानुभावों से भी संपर्क कर इस प्रबुद्धजन सम्मेलन मैं आने हेतु आग्रह किया जाएगाआज हुई बैठक में अजमेर महानगर के सभी 369 बूथों पर 21 सदस्य गठित बूथ समितियों के वेरीफिकेशन पर भी चर्चा की गई तथा तय कार्यक्रम के अनुसार वह प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा अजमेर महानगर के संगठन प्रभारी महेश चंद शर्मा अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में तथा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में क्रमशः 22 व 23 जून को विधानसभा स्तर की बैठकें लेकर बूथ समितियों का सत्यापन वह बूथ समितियों, शक्ति केंद्र संयोजक ,शक्ति केंद्र प्रवासियों के आगामी कार्य योजना तथा चुनाव प्रबंधन में बूथों की भूमिका तय कार्यक्रमों को क्रियांवित किया जाएगा ।
जिला प्रचार मंत्री सन्दीप गोयल ने बताया कि जिलाध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता में आज हुई बैठक में जिला उपाध्यक्ष सोमरतन आर्य ,सतीश बंसल ,घीसूलाल गढ़वाल, जिला महामंत्री जय किशन पारवानी, मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा ,राजेश शर्मा ,राजकुमार लालवानी ,सोहन शर्मा, पवन बेरवा के साथ ही प्रबुद्धजन सम्मेलन की व्यवस्थाओं में सहयोग करने की दृष्टि से जिला मंत्री उषा किरण जोशी रविंद्र जसोरिया ,सीपी गुप्ता ,जी के गौड, गुलशन मंगानी, आईटी विभाग सहित भारतीय जनता पार्टी के आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।

error: Content is protected !!