आंतकवाद विरोधी दिवस मनाया

आज दिनांक 21 मई, 2018 को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथी आंतकवाद विरोधी दिवस के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पोर्च में प्रातः 11 बजे शपथ दिलाई गयी। इस दिन को मनाने का उद्देश्य आमजन विशेषकर युवाओं को आंतकवाद और हिंसा की बुराई से दूर रखना है।
आंतकवादी विरोध दिवस पर श्री मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश कुमार कश्यप द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अहिंसा एवं सहनशीलता अपनाने हुए सभी प्रकार के आंतकवाद ओर हिंसा का विरोध करने की शपथ दिलाई। साथ ही सभी वर्गो एवं धर्मो के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव एवं सूझबूझ कायम करने एवं मानव मूल्यों को खतरा पहॅुचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लडने की शपथ भी दिलवाई।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आर एस मीणा तथा मनीष कुमार गुप्ता और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री आर एस परिहार सहित मंडल के अन्य शाखाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे l।

वरिष्ठ जन सम्पर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!